BHOPAL की करोंद मंडी में टमाटर ₹3 किलो - MP NEWS

0
भोपाल।
पेट्रोल डीजल के कारण महंगाई बढ़ गई लेकिन बंपर पैदावार के कारण टमाटर के दाम कम हो गए। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की करौंद मंडी में टमाटर के दाम ₹3 तक नीचे आ चुके हैं। टॉप क्लास का टमाटर ₹6 किलो में मिल रहा है। फुटकर बाजार में इसी टमाटर को ₹10 से ₹20 प्रति किलो के भाव से ही बेचा जा रहा है।

इन दिनों करोंद मंडी टमाटर की लाली छाई हुई है। अच्छी आवक हो रही है। भोपाल समेत आसपास के जिलों से टमाटर बिकने पहुंच रहा है, पर किसानों को मिल रहे कम भाव आंसू भी ला रहे हैं। उन्हें मजबूरी में कम भाव में टमाटर बेचना पड़ रहा है। दूसरी ओर फुटकर बाजार में आम नागरिकों को इसका फायदा नहीं मिल रहा है।

भोपाल शहर की अरेरा कॉलोनी, गवर्मेंट प्रेस, बिट्टन मार्केट, जवाहर चौक, कोलार, अवधपुरी, न्यू मार्केट, एमपी नगर, शिवाजी नगर, चार इमली आदि इलाकों में टमाटर के भाव 10 से 20 रुपये किलो तक हैं। पिछले साल जुलाई-अगस्त में इसी टमाटर के दाम ₹80 किलो तक पहुंच गए थे।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!