एकतरफा प्रेम में युवक ने नाबालिग लड़की की हत्या की, फिर खुद का गला रेता - MP NEWS

छिंदवाड़ा।
 मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के सौंसर में एकतरफा प्रेम के चलते युवक ने नाबालिग लड़की की चाकू मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद का भी गला रेत लिया। घायल अवस्था में उसे नागपुर रैफर किया गया है, जहां हालत नाजुक बनी हुई है। वारदात मंगलवार सुबह 11 बजे की है।    

सौंसर के वार्ड क्रमांक 4 में रहने वाली 17 वर्षीय लड़की सुबह करीब 11 बजे शौच के लिए घर से बाहर गई थी। इसी दौरान विक्की (24) पुत्र सुभाष हेडाऊ ने उसे अकेला पाकर चाकू मार दिया। उसने शरीर पर कई वार किए। इसके बाद खुद का गला भी काट लिया। चीख सुनकर आसपास के लोग इकट्‌ठा हो गए। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर पुलिस पर भी युवक ने पथराव किया।

काफी मशक्कत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने लड़की को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल विक्की को प्राथमिक उपचार के बाद नागपुर रैफर कर दिया। बताया जाता है कि युवक लड़की से एकतरफा प्रेम करता था। वह मूंगफली बेचता था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !