मैं इतना कह देता हूं कि नरोत्तम मिश्रा आप संयम में रहिए: दिग्विजय सिंह - MP NEWS

भोपाल
। मध्यप्रदेश में कमलनाथ के बाद कांग्रेस के सबसे बड़े नेता एवं राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि 'मैं इतना कह देता हूं कि नरोत्तम मिश्रा आप संयम में रहिए। 

नरोत्तम मिश्रा जिस दिन कुर्सी से उतरेंगे पता लगेगा क्या हालात होते हैं: दिग्विजय सिंह

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अगर आप इतना परेशान करेंगे तो फिर बाद में हम लोगों से मत कहिएगा। वे यह न समझे, यह कुर्सी उनकी हमेशा के लिए है। जिस दिन उतरेंगे पता लगेगा क्या हालात होते हैं। 

याद रखिए जनता आपके कारनामों को भूली नहीं है: नरोत्तम मिश्रा

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने आज सुबह कहा था कि 'राजा साहब, भाजपा सरकार की नीयत पर उंगली उठाने से पहले यह बताएं कि प्रदेश में राज्य परिवहन निगम और पर्यटन विकास निगम की संपत्तियां बेचने की शुरुआत किसने की थी? याद रखिए जनता आपकी सरकार में हुए कारनामों को अब तक नहीं भूली है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !