भारत के कितने शहर लॉकडाउन हुए, यहां पढ़िए तीन राज्यों में सख्ती - INDIA CORONA NEWS

नई दिल्ली।
पूरे भारत में 10 से ज्यादा शहर कोरोनावायरस संक्रमण के कारण फिर से लॉकडाउन कर दिए गए हैं। कुछ शहरों में दिन के समय केवल बाजार खोलने की अनुमति दी गई है। सभी प्रकार के उत्सव, शादी समारोह, पार्टियां एवं कार्यक्रम प्रतिबंधित कर दिए गए हैं। पंजाब के 4 जिलों में स्कूल कॉलेज बंद कर दिए। सबसे ज्यादा लॉकडाउन महाराष्ट्र में हुए हैं। कर्नाटक सरकार ने पूरे राज्य में सूर्यास्त के बाद लॉकडाउन घोषित कर दिया है।

पंजाब के 4 जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद, नाइट कर्फ्यू लागू

पंजाब में बीते 24 घंटों में 1414 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद प्रदेश सरकार ने सख्ती शुरू कर दी है। यहां शुक्रवार से चार और जिलों में रात का कर्फ्यू लगाने और सभी स्कूलों को बंद करने का फैसला किया गया है। ये जिले हैं- लुधियाना, पटियाला, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, जालंधर, नवांशहर, कपूरथला और होशियारपुर। यहां रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू रहेगा। राज्य के शिक्षामंत्री विजय इंदर सिंगला ने बताया कि स्कूली शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों को बंद करने के आदेश दे दिए हैं।

महाराष्ट्र के 10 जिलों में 56 लोगों की मौत

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटों में कोरोना के 15817 नए केस सामने आए हैं और 56 लोगों की मौत हुई है। यहां के 36 में से 10 जिलों में कोरोना फिर तेजी से फैल रहा है। इसके चलते 8 जिलों में कर्फ्यू तथा लॉकडाउन लगाया गया है। जानिए यहां के किन शहरों में प्रतिबंंध लगाया गया है।

नागपुर: जिले में 15 मार्च से 21 मार्च तक पूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है। आवश्यक सेवाएं चालू रहेंगी। 
अकोला: महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र का यह शहर शुक्रवार शाम से पूरी तरह से बंद कर दिया क्या है। अकोला शुक्रवार को रात 8 बजे से शुरू होकर सोमवार को सुबह 8 बजे तक लॉकडाउन रहेगा।

पुणे में आंशिक लॉकडाउन

पुणे: पुणे में एक बार फिर रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू लगा गया है। अधिकारियों के मुताबिक, यहां आंशिक लॉकडाउन लगाया जा रहा है। स्कूल और कॉलेज 31 मार्च तक बंद रहेंगे। होटल और रेस्तरां रात 10 बजे तक ही खुले रहेंगे। रात्रि 11 बजे तक भोजन प्रसादी की अनुमति दी जाएगी। होटल और रेस्तरां को 50 प्रतिशत बैठने की क्षमता के साथ काम करना होगा। मॉल और थिएटर भी रात के कर्फ्यू के दौरान रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक बंद रहेंगे। शाम को गार्डन बंद कर दिए जाएंगे।

नांदेड़ में शाम 7:00 बजे के बाद लॉकडाउन

नांदेड़: 12 मार्च से नांदेड़ के जिला कलेक्टर विपिन इतनकर ने प्रतिबंधात्मक आदेश जारी कर दिए हैं। जिले में दुकानें सुबह 7 से शाम 7 बजे तक ही खुली रहेंगी। 12 से 21 मार्च के बीच जिले में किसी भी साप्ताहिक बाजार की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस अवधि के दौरान कोचिंग कक्षाएं बंद रहेंगी। होटल उनके बैठने की क्षमता के 50 प्रतिशत और सिर्फ सुबह 7 से 8 बजे तक की चालू रखने की अनुमति। जिम, खेल के मैदान और स्विमिंग पूल में भी पाबंदियां रहेंगी। इस अवधि के दौरान सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक कार्यक्रमों को आयोजित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

परभणी में रात का कर्फ्यू

महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक ने परभणी और अन्य पड़ोसी जिलों के लोगों से अपील की है कि वे सोमवार सुबह तक शहर में लॉकडाउन के लिए सहयोग करें। लॉकडाउन रात 12 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक लगाया जाएगा।

पूरे कर्नाटक राज्य में शाम से लेकर सुबह तक सब कुछ लॉकडाउन

राज्य भर के सभी सितारा होटल और रेस्तरां में देर रात की पार्टियों पर पाबंदी है। 31 मार्च तक राज्य भर में शादियों और धार्मिक समारोहों में कोई बड़ी सभा नहीं। अंतरराज्यीय यात्रा पर कोई प्रतिबंध नहीं। ये आदेश बेंगलुरू ही नहीं, पूरे कर्नाटक के लिए हैं।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !