GWALIOR में व्यापारी की पत्नी से रेप, देवर ने वीडियो बनाकर 5 लाख रुपए ऐंठे - MP NEWS

NEWS ROOM
0
ग्वालियर।
मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में एक व्यवसायी महिला के साथ उसके ही देवर ने दुष्कर्म कर दिया। आरोपी ने 2 साल की बेटी की हत्या की धमकी देकर किया दुष्कर्म। साथ ही दुष्कर्म का वीडियो बनाकर अपनी ही भाभी को ब्लैकमेल कर 5 लाख रुपए भी ऐंठे हैं। घटना वर्ष 2016 से अभीतक के बीच डीडी नगर की है। पीड़ित महिला सोमवार को महाराजपुरा थाना पहुंची और शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।   

Up के मथुरा निवासी एक 33 वर्षीय महिला ग्वालियर के डीडी नगर में रहती है। यहां वो अपने पति के साथ साड़ियों का व्यवसाय करती है। वर्ष 2016 में मथुरा से उसके पति का चचेरा भाई अमित उनके घर रहने आया था। फरवरी 2016 में एक दिन जब महिला का पति घर पर नहीं था। तब अमित ने महिला की 2 साल की बेटी की हत्या की धमकी देकर दुष्कर्म किया। साथ ही वीडियो बना लिया। इसके बाद वो महिला को रोज परेशान करने लगा। 

जब भी महिला का पति बाहर जाता वो उसके साथ दुष्कर्म करता। कुछ समय से आरोपी इन वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा था। उसने कुछ समय मे महिला से 5 लाख रुपए ऐंठ लिए। लेकिन उसका लालच बढ़ता ही जा रहा था। जिससे महिला काफी परेशान हो चुकी थी। सोमवार को वह महाराजपुरा थाने पहुंची और शिकायत की। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पीड़ित महिला ने बताया है कि देवर पिछले डेढ साल से उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। कई बार उसने देवर को समझाया लेकिन वह अपनी हरकत से बाज नहीं आया। शारीरिक संबध बनाने के लिए वह वीडिय़ों का हवाला देकर धमकाता। उससे कहता कि यह वीडियो वायरल कर देगा जिससे उसकी बदनामी हो जाएगी। बदनामी के डर से वह सब कुछ सहती रही।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!