मप्र में कोविड-19 योद्धा कल्‍याण योजना पुन: शुरू हो: कर्मचारी कांग्रेस - EMPLOYEE NEWS

0
भोपाल
। शोऐब सिद्धीकी प्रांतीय सचिव एवं पवन बंशीवार विभागीय अध्यक्ष,लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने संयुक्त रूप से कोविड-19 योद्धा कल्‍याण योजना को फिर से लागू करने और उसकी अवधि में वृद्धि करने की मांग की है। मुख्‍यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को लिखे पत्र में कहा है कि राज्‍य सरकार द्वारा कोरोना रिटर्न को लेकर जो निर्णय लिये जा रहे हैं और पुन: जिस तरह मरीजों की संख्‍या बढ़ रही है , उसे मद्देनजर रखकर कोविड-19 योद्धा कल्‍याण योजना की अवधि बढ़ायी जाना जरूरी है। 

राज्‍य सरकार ने कोविड-19 योद्धा कल्‍याण योजना 30 अक्‍टूबर 2020 को समाप्‍त कर दी है, जबकि राज्‍य सरकार स्‍वयं स्‍वीकार रही है कि कोरोना पुन: लौट रहा है। ऐसी स्थिति में यह जरूरी है कि इस योजना को निरंतर जारी रखा जाए। कोरोना महामारी का प्रकोप प्रदेश में अब भी विद्यमान है और हाल ही में कोरोना के प्रकरण पुन: बढ़ने भी लगे हैं। शासन के इस निर्णय के कारण शासकीय कर्मियों का कोरोना से लड़ने में मनोबल कमजोर हो रहा है। 

कोविड-19 योद्धा कल्‍याण योजना की अवधि में वृद्धि किया जाना आवश्‍यक है ताकि आपदा की इस घड़ी में शासकीय कर्मी पूर्ण मनोयोग और समर्पित भावना से काम कर सकें तथा दिवंगत कर्मियों के परिवारों को समुचित सहायता भी मिले।

पत्र में मुख्‍यमंत्री से निवेदन किया गया है कि कोविड-19 योद्धा कल्‍याण योजना में पात्रता की अवधि को बढ़ाया जाये और शीघ्र ही शासन स्‍तर पर निर्णय लिया जाये ताकि शासकीय कर्मी सुरक्षा एवं उत्‍साह की भावना से मध्‍यप्रदेश की जनता की सेवा कर सके। 

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!