मध्य प्रदेश की तरफ बढ़ रही है बंगाल की ठंडी हवाएं, बारिश भी हो सकती है - MP WEATHER FORECAST

Updesh Awasthee
कड़ाके की ठंड के बाद इन दिनों चटकती हुई धूप निकल रही है लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि ठंड चली गई है। बंगाल की खाड़ी से ठंडी हवाएं मध्य प्रदेश की तरफ बढ़ रही है। मध्य प्रदेश के आसमान में 8 किलोमीटर की ऊंचाई पर हवाओं की रफ्तार काफी तेज है। इसके कारण 7 किलोमीटर की ऊंचाई पर बादल बन रहे हैं। जैसे ही बंगाल की खाड़ी की नमी वाली हवाएं मध्य प्रदेश के आसमान में पहुंचेंगे बादल नीचे आ जाएंगे और बारिश हो सकती है। तापमान का कम होना पक्का है और थोड़ी ठंड पड़ेगी।

मध्यप्रदेश में जेट स्ट्रीम वेदर सिस्टम

मौसम विभाग के मुताबिक मध्य भारत में करीब 8 किलोमीटर की ऊंचाई पर हवाओं की रफ्तार काफी अधिक है। हवा में मॉइस्चर के कारण करीब 7 किलोमीटर की ऊंचाई पर बादल बने हुए हैं। मिटीरियोलॉजी (Metereology) की लैंग्वेज में इस तरह के वेदर सिस्टम को जेट स्ट्रीम (Jet Stream) कहा जाता है।

चूंकि बादलों की ऊंचाई ज्यादा है इसलिए धूप से राहत नहीं मिल रही है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन-चार दिन में तापमान और बढ़ेगा। बादलों के मध्यम और निचले स्तर तक आने से तापमान में गिरावट दर्ज होगी। कहीं-कहीं बारिश की भी उम्मीद जताई गई है। 

मौसम विज्ञानियों की मानें तो वर्तमान में कोई वेदर सिस्टम सक्रिय नहीं है। इसलिए हवाओं का रुख साउथ-वेस्ट (दक्षिण-पश्चिम) और नॉर्थ-वेस्ट (उत्तर-पश्चिम) बना हुआ है। वातावरण में नमी कम है। इस वजह से दिन का तापमान लगातार बढ़ने लगा है।

जेट स्ट्रीम प्रभाव के कारण 8 किलोमीटर की ऊंचाई पर हवाओं की रफ्तार काफी अधिक है। अनुमान है कि 16 फरवरी से बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवाओं के साथ नमी भी आने लगेगी। इसके चलते मौसम का मिजाज बदलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्रों में 16 से 19 फरवरी तक रुक-रुक कर बारिश हो सकती है। इस दौरान दिन के तापमान में गिरावट दर्ज होने लगेगी। हालांकि अब ठंड की विदाई हो चुकी है। टेम्परेचर लगातार बढ़ेगा और गर्मी पड़नी शुरू हो जाएगी।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!