मध्य प्रदेश के नक्शे पर अब होशंगाबाद नहीं मिलेगा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की घोषणा - Hoshangabad Madhya pradesh news

Updesh Awasthee
भोपाल
। आने वाले दिनों में मध्य प्रदेश के नक्शे पर अब होशंगाबाद जिला नहीं मिलेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज आधिकारिक तौर पर होशंगाबाद का नाम बदलकर नर्मदापुरम करने का एलान कर दिया है। इससे पहले संभाग का नाम नर्मदापुरम था। गजट नोटिफिकेशन के बाद होशंगाबाद जिले का नाम भी नर्मदापुरम हो जाएगा।

होशंगाबाद जिले का नाम बदलकर नर्मदापुरम

प्रातः स्मरणीय नर्मदा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार सर्वसम्मत प्रस्ताव भेज रही है कि होशंगाबाद का नाम नर्मदापुरम् रखा जाए। श्री चौहान ने कहा कि होशंगाबाद के अस्पताल को सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल बनाया जाएगा। यहां दशहरा मैदान और ऑडिटोरियम भी बनाया जाएगा।

सीएम शिवराज सिंह चौहान होशंगाबाद में नर्मदा जयंती महोत्सव में शामिल

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान अपनी पत्नी श्रीमती साधना सिंह के साथ नर्मदा जयंती के अवसर पर सबसे पहले अमरकंटक में आयोजित समारोह में शामिल हुए और फिर होशंगाबाद पहुंचे। यहां उन्होंने नर्मदा जयंती महोत्सव को संबोधित किया।

शहरों के सीवेज का पानी नर्मदा मैया की गोद में जा रहा है: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि नर्मदा मैया हमें सब देती है, लेकिन हम मैया को क्या दे रहे हैं। पहले दोनाें तटों पर पेड़ होते थे। नर्मदा के तट पर बसे सभी शहरों के सीवरेज का पानी मैया की गोद में जा रहा है। हमें मल-मूत्र नर्मदा में नहीं जाने देना चाहिए।

हर मांगलिक अवसर पर नर्मदा नदी किनारे पौधारोपण करें

सीएम श्री चौहान ने अपील की कि साल में एक पेड़ जरूर लगाएं। कोई भी मंगल अवसर हो, उस पर एक पेड़ जरूर लगाएं, ताकि माँ नर्मदा के किनारे पौधरोपण हो जाए और माँ की जलधार फिर से प्रबल हो जाए।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!