BHOPAL की अमलताश कॉलोनी में नाबालिग लड़की से रेप - MP NEWS

भोपाल।
 मध्य प्रदेश के भोपाल शहर के शाहपुरा इलाके में एक 16 साल की लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी से पीड़िता की एक महीने पहले ही जान पहचान हुई थी। 10 फरवरी को आरोपी पीड़िता को अकेला पाकर हाथ पकड़कर कमरे में खींच ले लगा और उसके साथ जबरदस्ती की। 

पीड़िता के देर रात घर पहुंचने का कारण मां-बाप ने पूछा तब पूरी घटना का पता चला। पुलिस ने पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी 21 वर्षीय आयुष को हिरासत में ले लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित की मां घरेलू सहायिका है। पीड़िता मां का हाथ बंटाने के लिए जाती है। अमलताश कॉलोनी के एक घर में पीड़िता की मां झाडू पोछे का काम कर रही थी। वहीं पीड़िता भी जाती थी। उसी घर में फर्नीचर बनाने का भी एक महीने से काम चल रहा है। 

फर्नीचर बनाने का काम कर रहे आयुष से पीड़िता की जान पहचान हुई। पीड़िता ने बताया कि 10 फरवरी को काम करने के लिए घर पहुंची थी। जहां अकेला पाकर आरोपी उसका हाथ पकड़कर कमरे में ले गया। जहां उसके साथ जबरदस्ती की। आरोपी ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता देर रात घर पहुंची। मां बाप ने कारण पूछा तो पहले तो पीड़िता ने कुछ नहीं बताया। लेकिन उसे डरा सहमा देख कर मां ने दबाव देकर पूछा तो पीड़िता ने पूरी आपबीती मां को बताई। इसके बाद आरोपी के खिलाफ पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !