BHOPAL: सांची पार्लर का मेकओवर होगा, 250 नए पार्लर की सूची जारी - MP NEWS

भोपाल।
 मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के अंदर सांची पार्लर बदले हुए स्वरूप में नजर आएंगे। इस पर भोपाल सहकारी दुग्ध संघ ने काम शुरू कर दिया है। ये पार्लर शहर के चुनिंदा रहवासी और आवागमन वाले क्षेत्रों में होंगे। इनकी संख्या 250 होगी। इन्हें नए सिरे से रंग रोगन किया जाएगा। मौजूदा समय में शहर के अंदर 700 से अधिक स्थानों पर सांची पार्लर खुले हुए हैं।  

बता दें कि भोपाल सहकारी दुग्ध संघ राजधानी समेत आसपास के 12 जिलों में सांची ब्रांड के नाम से सांची दूध और उत्पाद बेचता है। प्रदेश में इस तरह के पांच अन्य सहकारी दूध संघ भी है। सभी सांची ब्रांड के नाम से दूध बेचते हैं। यह दूध किसानों से खरीदा जाता है। अभी भोपाल सहकारी दुग्ध संघ के चेयरमैन भोपाल संभाग आयुक्त कवींद्र कियावत है। उन्होंने सांची दूध को आम उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के लिए शहर के अंदर 250 नए पार्लर खोलने के लिए निर्देश दिए थे। उसके आधार पर भोपाल सहकारी दुग्ध संघ ने 250 पार्लर की सूची जारी कर दी है इन्हें बकायदा आवंटन प्रक्रिया के तहत दिया जाना है। पूर्व में इस तरह से प्रक्रिया नहीं होती थी। 

भोपाल संभाग आयुक्त और चेयरमैन कवींद्र कियावत का कहना है कि मध्य प्रदेश का सहकारी ब्रांड होने के कारण इसकी गुणवत्ता अच्छी है और दाम में भी यह दूसरे ब्रांड के दूध से ठीक है इसलिए आम जनता को आसानी से सांची दूध और उससे बने उत्पाद उपलब्ध होने चाहिए। इसी को ध्यान में रखते हुए शहर के अंदर नए सांची पार्लर खुलवाए जा रहे हैं।

दरअसल शहर के अंदर अभी जो सांची पार्लर संचालित हो रहे हैं वे काफी पुरानी डिजाइन के हैं। उसकी तुलना में निजी ब्रांड के पार्लर उपभोक्ताओं को आकर्षित करने की तर्ज पर बनाए गए हैं जोकि आसानी से नजर आ जाते हैं। इसी पर भोपाल सहकारी दुग्ध संघ और संभाग आयुक्त भोपाल ने काम कराया है ताकि लोगों को सांची पार्लर दूर से अलग नजर आ सके।

Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !