बॉयफ्रेंड ने शादी से पहले गर्लफ्रेंड का मर्डर किया और गड्ढे में गाड़ दिया - CRIME STORY

खरगोन
। भीकनगांव थाना क्षेत्र की रहने वाली छाया की हत्या का खुलासा हो गया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिन्होंने पूरी कहानी बता दी है। मर्डर का मुख्य आरोपी और छाया का बॉयफ्रेंड संतोष अभी भी फरार है। पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार संतोष, छाया से शादी करने वाला था लेकिन इसके ठीक पहले उसने अचानक छाया का मर्डर कर दिया और उसे गड्ढे में गाड़ कर ऊपर से प्लास्टर करवा कर फरार हो गया। 

BF ने लव मैरिज के बाद रहने के लिए जो घर बनवाया था उसी में गर्लफ्रेंड को दफन कर दिया 

गिरफ्तार किए गए मजदूर सुनील, अनिल और सकूबाई ने पुलिस को बताया कि छाया शादीशुदा महिला थी लेकिन संतोष उसे बहुत प्यार करता था। लव मैरिज के बाद उसके साथ रहने के लिए उसने नया घर बनवाया था। छाया के लिए आलीशान घर बनवाने संतोष ने अपनी जमीन तक बेच दी थी। इसी घर में संतोष ने छाया का मर्डर किया और गड्ढा खुदवाकर उसमें छाया की लाश को दफन कर दिया। संतोष का कहना था कि छाया ने उसके साथ बेवफाई की है। उसके किसी और से भी संबंध है। संतोष ने मजदूरों को बुलाकर पानी की टंकी के नाम पर गड्ढा करवाया था। 

गांव वाले समझते रहे के दोनों भाग गए हैं 

दिनांक 24 दिसंबर 2020 को छाया अपने घर से लापता हो गई थी। इसी के बाद संतोष भी अपने घर से गायब हो गया। दोनों की एक साथ लापता हो जाने पर गांव वाले समझते रहे के दोनों एक साथ भाग गए हैं। जब छाया ने अपने मायके वालों से कोई संपर्क नहीं किया तो उन्हें संदेह हुआ। छाया के मायके वाले पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने संतोष के बंद घर को खोल कर तलाशी ली लेकिन कुछ नहीं मिला। छाया के घर वालों के पास शायद पुख्ता इनपुट था। उन्होंने पुलिस पर पॉलीटिकल प्रेशर डलवाया। दूसरी बार जब खुदाई की गई तो 4 फुट गहरे गड्ढे में छाया की लाश मिली।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !