मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल विस्तार की तारीख तय - MP NEWS

भोपाल
। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल विस्तार की तारीख तय कर दी है। माना जा रहा है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे के विधायक गोविंद सिंह राजपूत एवं तुलसी सिलावट को शपथ दिलाई जा सकती है। खबर यह भी आई है कि 3 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। 

मंत्रिमंडल विस्तार की अधिकारी सूचना मंत्रालय से राजभवन भेज दी गई है। इसकी पुष्टि राजभवन ने कर दी है। मध्य प्रदेश के मुख्य न्यायाधीश मोहम्मद रफीक का शपथ ग्रहण समारोह अपराह्न 3:00 बजे राजभवन में होना संभावित है। तारीख दिनांक 3 जनवरी 2021 समय दोपहर 12:30 बजे निर्धारित किया गया है।

बता दें, उपचुनाव में मतदान से पहले तुलसी सिलावट एवं गोविंद सिंह राजपूत का कार्यकाल समाप्त हो गया था और उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था। उपचुनाव के परिणाम 10 नंवबर को आए थे। इसके बाद से शिवराज मंत्रिमंडल विस्तार का इंतजार किया जा रहा था। इसे लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और ज्योतिरादित्य सिंंधिया की चार दौर की बैठकें हुई। सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार सुबह ही राष्ट्रीय नेतृत्व ने मंत्रिमंडल विस्तार की अनुमति दी है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !