GWALIOR: डॉ. नीखरा की कोरोना संक्रमण से मौत - MP NEWS

NEWS ROOM
ग्वालियर।
मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में काेराेना संक्रमण के कारण सीनियर डॉक्टर सुरेश नीखरा की इलाज के दाैरान दिल्ली के निजी अस्पताल में मौत हो गई। कोरोना काल में लगातार मरीजों को देखने वाले डॉ. नीखरा को संक्रमित होने के बाद पिछले महीने के आखिरी सप्ताह में इलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया था। 

आशंका है कि वे किसी मरीज के संपर्क में आने से संक्रमित हुए। वहीं शिवपुरी में रहने वाले 77 वर्षीय रामलाल ने भी संक्रमण के कारण रविवार को सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस तरह ग्वालियर में अभी तक कोरोना से 295 लोगों की मौत हो चुकी है। उधर, जिले में रविवार को 18 नए संक्रमित मरीज मिले। 

GRMC की वायरोलॉजिकल लैब की जांच में 8, जिला अस्पताल मुरार की रेपिड एंटीजन टेस्ट की जांच में 3 तथा प्राइवेट लैब की जांच में मिले 7 मरीज शामिल हैं। इन मरीजों को मिलाकर जिले में अभी तक 17500 संक्रमित मिल चुके हैं। वहीं अंचल के मुरैना में 3, शिवपुरी अाैर दतिया में 2 नए काेराेना संक्रमित मिले।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!