खरगोश की हाई स्पीड कितनी है, हाई जंप और लोंग जंप का रिकॉर्ड, मजेदार जानकारियां यहां पढ़िए - GK IN HINDI

खरगोश को हम हमेशा कहानियों में सुनते आए हैं। कई बार चिड़ियाघर में जाकर खरगोश को देखा होगा। भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में खरगोश इंसानों के साथ रहते हुए दिखाई दे जाते हैं। खरगोश और कछुए की कहानी में उसे आलसी बताया जाता है क्योंकि प्रतियोगिता की शुरुआत में खरगोश तेजी से दौड़ता है और फिर सो जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं खरगोश आलसी नहीं होता बल्कि यह उसकी खास बात है। वह दिन भर में 18 बार छोटी-छोटी नींद लेता है। जब से खतरा महसूस होता है तो 40 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से दौड़ता है। आइए जानते हैं प्यारे से खरगोश की कुछ खास बातें:-

खरगोश: हाई जंप और लोंग जंप का रिकॉर्ड

खरगोश भी हिरण की तरह छलांग लगाते हैं। सबसे लंबी छलांग लगाने का रिकॉर्ड डेनमार्क के एक खरगोश जिसका नाम Yobo था, ने बनाया है। उसने 3 मीटर लंबी छलांग लगाई थी।  खरगोश हाई जंप भी करते हैं। डेनमार्क में एक खरगोश (Mimrelunds Tosen) ने अब तक की सबसे ऊंची कूद 99.5 सेंटीमीटर लगाई है। 

दुनिया का सबसे छोटा और सबसे बड़ा खरगोश

दुनिया के सबसे छोटे खरगोश की लंबाई मनुष्य की हथेली से भी कम थी। यह खरगोश अमेरिका के ओरेगॉन चिड़ियाघर में पाया गया। इसी प्रकार दुनिया का सबसे बड़ा खरगोश जिसकी लंबाई 4 फीट 4 इंच और वजन 22 किलो था, अमेरिका में पाया गया। खरगोश की औसत लंबाई 40-50 सेंटीमीटर और वजन 1.5-2.5 किलोग्राम होता है। 

दुनिया के सबसे प्यारे खरगोश 

खरगोश पूरी दुनिया में पाए जाते हैं। दुनिया भर में खरगोशों की कुल आबादी का 40% चीन में नॉनवेज के लिए उपयोग कर लिया जाता है। दुनिया का सबसे छोटा और बड़ा खरगोश भले ही अमेरिका में पाया गया हो परंतु दुनिया के सबसे प्यारे खरगोश यूरोप में पाए जाते हैं। दुनियाभर में जितने भी लोग खरगोश को पालते हैं, वह खरगोश यूरोपियन होता है। दुनिया भर में पालतू खरगोश की करीब 305 प्रजातियां हैं जबकि जंगली खरगोश की मात्र 13 प्रजातियां है।

खरगोश अधिकतम कितनी स्पीड से दौड़ सकता है

खरगोश औसत 40 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से दौड़ता है। जैक प्रजाति का खरगोश सबसे तेज 70 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से दौड़ता है। खुद को बचाने के लिए खरगोश हमेशा ZIG-ZAG दौड़ता है इसलिए उसे गोली नहीं मारी जा सकती। 

खरगोश क्या खाता है 

कहानियों में खरगोश अपने दोस्त कछुए से कंपटीशन करता हुआ और गाजर खाता हुआ दिखाई देता है। सही है, खरगोश गाजर खाना पसंद है परंतु इसके अलावा वह घास, फल और अनाज आदि भी खाता है। खरगोश एक शाकाहारी प्राणी है। खरगोश मनुष्य की तरह फटाफट भोजन नहीं करता बल्कि अपना भोजन चबाने में करीब-करीब 8 घंटे का समय लेता है। सबसे चौंकाने वाली बातें आएगी खरगोश आगे-पीछे चारों तरफ देख सकता है परंतु अपनी दाढ़ी के नीचे नहीं देख सकता। इसलिए उसे दिखाई नहीं देता कि वह क्या भोजन कर रहा है। खरगोश अपने भोजन का सिलेक्शन उसकी खुशबू से करता है।

छोटे से खरगोश की बड़ी-बड़ी खास बातें

  • मात्र 2 किलो का खरगोश 9 किलो वजन वाले कुत्ते के बराबर पानी पीता है। 
  • अपना खाना चबाने में खरगोश 1 दिन में करीब 6 घंटे खर्च करता है। यही कारण है कि खरगोश भी घोड़े की तरह कभी उलटी नहीं करता। 
  • खरगोश भी दिन में 8 घंटे सोता है परंतु अपनी नींद पूरी करने के लिए वह बार झपकियां लेता है। इंसानों की तरह एक साथ 8 घंटे नहीं सोता। 
  • खरगोश 14000 प्रकार के स्वाद ले सकता है जबकि मनुष्य केवल 9000 प्रकार के। 
  • खरगोश की ठोड़ी के नीचे एक सुगंध वाली ग्रंथि होती है। जिस चीज पर खरगोश इस ग्रंथि को रगड़ देता है, वह चीज खरगोश की हो जाती है। उसकी सुगंध ही उसकी प्रॉपर्टी की पहचान है। 
  • यदि खरगोश खुश होता है तो वह हवा में कलाबाजियां करता है। 
  • खरगोश के जबड़े में मात्र 28 दांत होते हैं परंतु उनके दांत जीवन भर बढ़ते रहते हैं और 1 महीने में 1 सेंटीमीटर बड़े हो जाते हैं। 
  • खरगोश अपना सिर चारों तरफ घुमाकर देख सकता है लेकिन उसकी ठोड़ी के नीचे एक ब्लाइंड स्पॉट होता है जिसके कारण वह नीचे नहीं देख पाता और उसे अपना खाना सूंघकर पता लगाना पड़ता है। 
  • Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article (current affairs in hindi, gk question in hindi, current affairs 2019 in hindi, current affairs 2018 in hindi, today current affairs in hindi, general knowledge in hindi, gk ke question, gktoday in hindi, gk question answer in hindi,)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !