मध्य प्रदेश का पहला नगर निगम कौन सा है, कब स्थापित हुआ था - MPGK IN HINDI

मध्यप्रदेश में दिनांक 12 दिसंबर 2020 की स्थिति में  16 नगर निगम, 99 नगर पालिका व 292 नगर परिषद संचालित है। जहां स्थानीय स्तर पर चुनाव होते हैं और शहर की जनता अपने लिए एक लोकल गवर्नमेंट का चुनाव करती है। लोग मतदान करते हैं और उन्हें मालूम है कि वह किसके लिए मतदान कर रहे हैं परंतु क्या कोई बता सकता है कि मध्य प्रदेश का पहला नगर कौन सा था। पहली नगर पालिका कौन सी थी। आइए थोड़ी इतिहास की मजेदार बात कर लेते हैं:-

जबलपुर नगर निगम की स्थापना कब हुई थी

जबलपुर शहर मध्य प्रदेश का पहला नगर निगम था। इसकी स्थापना सन 1864 में की गई थी। इससे पहले 1781 से जबलपुर शहर मराठों का मुख्यालय हुआ करता था। जब सत्ता अंग्रेजों के हाथ में आई तो उन्होंने जबलपुर के भौगोलिक महत्व को ध्यान में रखते हुए इस शहर को ब्रिटिश कमीशन का हेड क्वार्टर बनाया। इसी के चलते अंग्रेज अधिकारियों ने जबलपुर शहर के डेवलपमेंट पर ज्यादा ध्यान दिया। 1864 में यहां पहली बार नगर पालिका चुनाव हुए। वर्तमान में जबलपुर नगर निगम का जो ऑफिस है, उस भवन का निर्माण 1929 में ₹90000 की लागत से किया गया था। सन 1952 में यहां पहली बार नगर निगम के चुनाव हुए।

जबलपुर नगर निगम के महापौर की लिस्ट

पंडित भवानी प्रसाद तिवारी - प्रजा सोशलिस्ट पार्टी
रामेश्वर गुरु - कांग्रेस
सवाई मल जैन - कांग्रेस
मुलायम चंद जैन - कांग्रेस
पन्ना लाल श्रीवास्तव नूर - कांग्रेस
गुलाब चंद गुप्ता- कांग्रेस
बाबूराव परांजपे- जनसंघ
गंगा प्रसाद पटेल- कांग्रेस
शिवनाथ साहू- कांग्रेस
नारायण प्रसाद चौधरी- कांग्रेस
इंदिरा शर्मा- कांग्रेस
पंडित मुंदर शर्मा- कांग्रेस
डॉ के एल दुबे- कांग्रेस
एनपी दुबे- कांग्रेस
कल्याणी पांडेय- कांग्रेस
विश्वनाथ दुबे- कांग्रेस
सदानंद गोडबोल- भाजपा
सुशीला सिंह- भाजपा
प्रभात साहू- भाजपा
स्वाति गोडबोले- भाजपा

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !