मध्यप्रदेश में निगम-मंडलों में कोई नियुक्ति नहीं होगी - MP NEWS

भोपाल
। मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2023 से पहले विभिन्न निगम मंडलों में कोई नियुक्ति नहीं होगी। यह डिसीजन ऑफिशियल नहीं है लेकिन मुख्यमंत्री द्वारा ले लिया गया है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सभी मंत्रियों को पहले उनसे संबंधित निगम मंडलों का चेयरमैन बनाया और अब निगम मंडलों में एक्टिव होने के निर्देश दिए हैं। इसका सीधा तात्पर्य यह है कि निकट भविष्य में निगम मंडलों में किसी भी प्रकार की नियुक्ति नहीं होने वाली।

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज मंत्रालय से वीडियो कांफ्रेंस द्वारा मंत्री परिषद सदस्यों को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मंत्रीगण अपने विभाग से जुड़े निगम मंडल की गतिविधियों को भी गति प्रदान करें। आम जन के हित में योजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन किया जाए। 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मंत्री अपने विभाग के निगम मंडल के कार्यों पर नजर रखें। पूरे परिश्रम से कार्यों का संचालन, संपादन हो। हमें 20-20 खेलते हुए अच्छे परिणाम देने हैं। साफ-सुथरे ढंग से कार्य संचालन हो। हमारी सजगता में कमी न हो। जनकल्याण के कार्यों के लक्ष्य पूरे किए जाएं।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !