LOVE MARRIAGE के बाद बहन को विदा कराने आए जीजा को सालों ने तलवार से काटा, गंभीर - MP NEWS

जबलपुर।
 मध्य प्रदेश के जबलपुर में प्रेम विवाह करने वाला युवक ससुराल पत्नी की विदाई कराने पहुंचा था। पत्नी ने साथ चलने से मना कर दिया। पति-पत्नी के बीच हो रही कुहासुनी में उसके भाई खलनायक बन गए। दोनों ने पहले जीजा को धक्का मारकर घर से बाहर किया और फिर तलवार से हमला कर दिया। युवक को गंभीर हालत में विक्टोरिया से जबलपुर रैफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

बिलहरी गोराबाजार निवासी विकास पिल्ले (30) पेंटिंग का काम करता है। उसने बेलबाग टोरिया निवासी नारायण मेहतो की बेटी रूपा मेहतो से प्रेम विवाह किया था। शादी के कुछ दिनों तक तो सब कुछ ठीक रहा। इसके बाद रूपा मेहतो बार-बार मायके में जाकर रहने लगी। वह मायके में ही ज्यादा रहती है। शुक्रवार रात 8.30 बजे वह ससुराल में पत्नी की विदाई कराने गया था। वह पत्नी को घर चलने के लिए कहने लगा, लेकिन पत्नी तैयार नहीं हुई।

विकास पिल्ले ने पत्नी को बुरा भला बोल दिया, तभी रूपा के भाई गोलू व दुर्गेश पहुंच गए। दोनों उसे गाली देने लगे। मना किया, तो दोनों उसके साथ मारपीट करने लगे। धक्का देकर दोनों ने घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद दुर्गेश मेहतो घर से तलवार लेकर आया और सिर पर मार दी। विकास ने हाथ से रोकने की कोशिश की, जिससे हाथ कट गया। दोनों धमकी देकर फरार हो गए। लहूलुहान हालत में विकास को पहले विक्टोरिया और वहां से रेफर करने पर मेडिकल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने प्रकरण में दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 323, 307, 506, 34 भादवि का प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!