IHM का स्टूडेंट BHOPAL STATION पर बेहोश मिला - BHOPAL NEWS

भोपाल।
मध्य प्रदेश की राजधानी के भोपाल रेलवे स्टेशन पर होटल मैनेजमेंट के छात्र जहर खुरानी का शिकार हो गया। वह तीन घंटे तक बेहोश पड़ा रहा। बेहोशी की दवा सुंघाने के बाद उससे लूटपाट की गई। एक यात्री ने मदद कर उसे रिश्तेदारों के पास आगरा पहुंचाया। वह अपनी बहन और मां के साथ मंगला एक्सप्रेस से आगरा कैंट से मुंबई के लिए निकला था। हालांकि अब हालत ठीक है। 

मूलत: आगरा निवासी प्रिया वर्मा मुंबई में रहती हैं। उन्होंने बताया कि उनका 20 साल का भाई यश वर्मा मुंबई में होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर रहा है। मां के साथ वे सोमवार को आगरा कैंट से कल्याण मंगला एक्सप्रेस से मुंबई जाने के लिए निकले थे। भोपाल के पास यश टॉयलेट जाने का कहकर चला गया। ट्रेन स्टेशन पर भी पहुंच गई, लेकिन वह वापस नहीं आया। काफी देर तक नहीं लौटने पर जीआरपी से शिकायत की। प्रिया ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि यश वापस आगरा पहुंच गया है।

वह भोपाल स्टेशन पर करीब 3 घंटे तक बेहोश पड़ा रहा। उसने बताया कि किसी ने उसे बेहोशी की दवा सुंघा दी थी। इसके बाद उसे कुछ याद नहीं। जब होश आया, तो वह स्टेशन पर पड़ा था। उसकी जेब में रखे पैसे भी गायब थे। एक यात्री ने तेलंगाना एक्सप्रेस से उसे आगरा कैंट रेलवे स्टेशन भिजवाया था। होश में आने के बाद युवक ने यात्री के ही फोन से अपने भाई को भी फोन किया था। फिलहाल, यश भगवान टॉकीज आगरा के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती है। अब वह अपने रिश्तेदारों के पास है। मामले की जांच जीआरपी भोपाल कर रही है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!