ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में जनकगंज के निंबाजी की खो में युवक ने फांसी लगा ली। पड़ोसी ने उसे फंदे से उतारा, इसके बाद रात को उसने खुद फांसी लगाकर जान दे दी। दोनों शवों का पोस्टमार्टम गुरुवार दोपहर करवाया गया है। फिलहाल पुलिस खुदकुशी के मामलों की पड़ताल कर रही है।
जनकगंज थाना स्थित निंबाजी की खो निवासी 52 वर्षीय राकेश पुत्र राम प्रसाद लिखार एक निजी संस्था में कर्मचारी हैं। बुधवार शाम 6 बजे उसने किसी बात से तनाव में आकर फांसी लगा ली थी। घटना का पता जब चला तो आसपास के लोग उनके घर पहुंचे। पुलिस के पहुंचने से पहले पास ही रहने वाले 28 वर्षीय आशीष पुत्र संतोष शिवहरे ने उसे फंदे से उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
राकेश के शव को लेकर पुलिस रवाना हो गई। सभी अपने-अपने काम में लग गए। देर रात आशीष ने अपने रूम को अंदर से लॉक कर फांसी लगा ली। घटना का पता गुरुवार सुबह चला है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसके शव को उतारकर डेड हाउस पहुंचाया है। जहां गुरुवार दोपहर पोस्टमार्टम कराया गया है। पर दोनों ने ऐसा क्यों किया यह अभी तक पता नहीं चला है।
24 दिसम्बर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार
भोपाल समाचार: मोबाइल एप डाउनलोड करने के लिए कृपया यहां क्लिक करें Click Here