करवा चौथ के बाद मध्य प्रदेश आएगी दिल्ली की सर्दी - MP WEATHER FORECAST

भोपाल
। भारत की राजधानी दिल्ली में सर्दी का मौसम शुरू हो गया है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस साल दिल्ली में वैसी ही सर्दी पड़ेगी जैसी 20-25 साल पहले पढ़ती थी। दिल्ली की सर्दी का पहला दिन 3 नवंबर 2020 रहा। दिन का न्यूनतम तापमान तेजी से गिरते हुए 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। माना जा रहा है कि 5 नवंबर तक दिल्ली की सर्द हवाएं मध्यप्रदेश में प्रवेश कर जाएंगी।

दिल्ली में नवंबर की शुरुआत आमतौर पर 15 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ होती और महीने के आखिर तक पारा गिरते हुए 10-11 डिग्री के स्तर पर पहुंचता है। जबकि पिछले दो दशकों में कई बार ऐसा हुआ है जब नवंबर के आखिर तक दिल्ली में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के स्तर पर नहीं पहुँच सका। इसमें 2004, 2011, 2015, 2018 और 2019 शामिल हैं। इसके अलावा दो दशकों में कुछ वर्ष ऐसे भी हैं जब न्यूनतम तापमान 25 नवंबर या उसके बाद ही 10 डिग्री के आसपास पहुंचा। इसमें 2000, 2001, 2002, 2006, 2010 और 2016 शामिल हैं। इन वर्षों में न्यूनतम तापमान नवंबर के पहले सप्ताह में 14 से 16 डिग्री के बीच रहा।

पंजाब और हरियाणा समेत दिल्ली-एनसीआर में उत्तर-पश्चिमी दिशा से ठंडी और शुष्क हवाएँ चलेंगी। जिससे आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस कम 10-11 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही बना रहेगा। हिमाचल प्रदेश, कश्मीर और लद्दाख के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर बर्फबारी दर्ज की गई है। यही नहीं हवा की रफ़्तार भी बढ़कर 15 किलोमीटर प्रति घंटे या उससे भी अधिक हो सकती है। इससे ठंडी का प्रभाव और बढ़ेगा। यह कह सकते हैं कि यह सप्ताह रिकॉर्ड बनाता रहेगा।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !