mp election result 2020 - मध्यप्रदेश विधानसभा उपचुनाव के नतीजे

mp election result 2020 party wise vote share 

मध्यप्रदेश उपचुनाव रिजल्ट: निर्वाचन आयोग :- @election commission of india
भारतीय जनता पार्टी 12 सीटों पर जीती, 07 सीटों पर आगे। (Total vote- 2069481- 49.7%)
कांग्रेस पार्टी 02 सीटों पर जीती, 07 सीटों पर आगे।  (Total Vote - 1681625- 40.04%)

ग्वालियर में मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर जीते। 
बड़ा मलहरा से भाजपा प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह जीते। 
गोहद विधानसभा सीट से कांग्रेस के मेवाराम जाटव जीते। 
सागर जिले की सुरखी विधानसभा क्षेत्र से गोविंद सिंह राजपूत जीते।
जौरा विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी श्री सूबेदार सिंह विजयी।
अंबाह विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कमलेश जाटव जीते।
मुरैना से कांग्रेस प्रत्याशी राकेश मवई जीते। 392 वोटों से जीते। भाजपा तीसरे नंबर पर। 
अनूपपुर विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी श्री बिसाहूलाल सिंह विजयी। 
मुंगावाली विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी बृजेन्द्र यादव विजयी। 
ब्रेकिंग न्यूज़: डबरा में इमरती देवी 1293 वोटों से पीछे चल रही है।
बदनावर विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी श्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव विजयी। 
सांची विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी डॉ प्रभुराम चौधरी विजयी। 
बमोरी विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी श्री महेंद्र सिंह सिसोदिया भारी बहुमत से विजयी। 
भांडेर विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती रक्षा सिरोनिया विजयी। 
सुवासरा से बीजेपी के हरदीप सिंह डंग जीते। 
मांधाता से नारायण पटेल 22129 वोट से जीते। 
अशोक नगर से भाजपा के जजपाल सिंह जीते। 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से की फोन पर चर्चा, मध्यप्रदेश में भाजपा की जीत पर दी बधाई। 
मध्य प्रदेश के उपचुनावो में साँची में हुई सबसे अधिक मतों से बीजेपी की जीत। बीजेपी के प्रत्याशी स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर प्रभु राम चौधरी ने कांग्रेस के प्रत्याशी मदनलाल अहिरवार को 63809 से मतों से हराया। 
मध्यप्रदेश में उपचुनाव में मिल रही जीत के बाद शिवराज सिंह चौहान बोले, ये जनता की जीत है 

जैसे नतीजे आएंगे हम उसे स्वीकार करेंगे: कमलनाथ

प्रजातंत्र में मतदाताओं का जो भी निर्णय होता है वो स्वीकार करते हैं। जैसे नतीजे आएंगे हम उसे स्वीकार करेंगे। मध्य प्रदेश विधानसभा उपचुनाव के रुझानों में लगतार सिमट रही कांग्रेस के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने कहा। सुबह शुरूआती रुझानों के बाद कहा था, एक घंटे रुक जाइए। 

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी का चेहरा कमल नाथ ने चुनाव के नतीजे आने से पहले ही हार स्वीकार कर ली है। शुरुआती रुझान के बाद कहा था 1 घंटे रुक जाइए।
भाजपा को चंबल-मुरैना क्षेत्र में झटका लगा है। ज्योतिरादित्य और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के प्रभाव वाली मुरैना की 5 सीटों में 4 पर भाजपा पीछे चल रही है।
सुमावली से कांग्रेस प्रत्याशी अजब सिंह कुशवाह भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ए दल सिंह कंसाना से 14348 वोटों से आगे। दोपहर 1:30 बजे तक यह सबसे बड़ी लीड है।
अंबाह में कांग्रेस के सत्य प्रकाश भाजपा के कमलेश जाटव से मात्र 549 वोट आगे। 
बदनावर में भारतीय जनता पार्टी के राकेश संतराम कांग्रेस के फूल सिंह से मात्र 641 वोटों से आगे। 

सांवेर विधानसभा: तुलसी ने गुड्‌डू पर बनाई बढ़त, 7वें राउंड में सिलावट 12716 वोटों से आगे।
सागर के सुर्खी में मतगणना रोकी गयी? कांग्रेस प्रत्याशी पारुल साहू की आपत्ति के बाद रोकी गई मतगणना। इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से गोविंद सिंह राजपूत चुनाव लड़ रहे हैं।
नरोत्तम मिश्रा ने भाजपा कार्यकर्ताओं को मिठाइयां बांटी। सीएम हाउस रवाना। 
शिवराज सिंह ने वीडी शर्मा और गोपाल भार्गव को मिठाई खिलाई। 

सिंधिया समर्थक, ज्योतिरादित्य सिंधिया का मुखौटा पहनकर भाजपा कार्यालय में। 
भाजपा कार्यालय में जश्न, ढोल, नगाड़े, कार्यकर्ता पहुंचे। 
उपचुनाव के रुझानों बीजेपी ऑफिस में जश्न की तैयारी,  दोपहर 2 बजे ऑफिस पहुंचेंगे सीएम शिवराज
रुझानों में 28 सीटों में से बीजेपी 20 और कांग्रेस 7 सीटों पर आगे चल रही है..जबकि एक सीट पर अन्य ने बढ़त बनाई हुई है.. Zee MP-Chhattisgarh
बड़ा मलहरा से भाजपा के प्रद्युम्न सिंह लोधी आगे है। वह कांग्रेस प्रत्याशी रामसिया भारती से 1729 वोट की लीड लिए हैं।
मध्य प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बन रही है: डॉ नरोत्तम मिश्रा 
शुरुआती रुझान के बाद मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बनने जा रही है। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा था कि हम सभी 28 सीटें जीतने वाले हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा था कि एक घंटा रुक जाइए।

राजगढ़ जिले की ब्यावरा विधानसभा सीट के इतिहास में पहली बार है जब मतगणना के समय भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी दोनों की प्रत्याशी उपस्थित नहीं होंगे। यह सीट कोरोना वायरस के कारण रिक्त हुई थी और चुनाव प्रचार खत्म होते ही दोनों प्रत्याशी पॉजिटिव हो गए। 

ग्वालियर चंबल की 16 सीटों पर बराबरी की टक्कर: Brajesh Rajput ABP NEWS
बीजेपी 8 सीटों पर आगे 
कोंग्रेस 7 सीटों पर आगे
बसपा 1 सीट पर आगे

बदनावर में दत्तीगांव 17000 वोटों से आगे, सिलावट की भी 8000 की बढ़त: Zee MP-Chhattisgarh
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का दावा, '28 सीटों पर होगी कांग्रेस की जीत': ETVBharat MadhyaPradesh
छत्तीसगढ़ विधानसभा की एक सीट पर हो रहे उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी आगे चल रही है। - ANI Hindi news
28 सीटों में से 17 पर भाजपा, 10 पर कांग्रेस, 1 पर बसपा आगे; सिंधिया खेमे के 3 मंत्री पीछे: Dainik Bhaskar

ईवीएम की गिनती शुरू होने दीजिए: दिग्विजय सिंह ने कहा
ये चुनाव जनता और प्रशासन के बीच हो रहा है। अभी सिर्फ पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू हुई है। अभी ईवीएम की गिनती शुरू होने दीजिए। 28 सीटों पर होगी कांग्रेस की जीत।

कांग्रेस हनुमान भक्त बनने का नाटक कर रही है
कांग्रेस ने भगवान राम को नकार दिया था और अब हनुमान भक्त बनने का नाटक कर रही है! 28 विधानसभा चुनाव में भाजपा की विजय हमारे कार्यकर्ताओं के बूथ स्तर तक अथक परिश्रम का परिणाम है। : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा
मप्र उपचुनाव : भोपाल में BJP-कांग्रेस कार्यालय की सुरक्षा बढ़ाई गई, नेताओं की धड़कने तेज MP Breaking News
मांधाता से बीजेपी के नारायण सिंह पटेल आगे.News18 MadhyaPradesh
डबरा विधानसभा सीट से इमरती देवी ने किया जीत का दावा, बोलीं- कमलनाथ ने 'आइटम' कहा, जनता ने जवाब दिया। हर राउंड में आगे रहूंगी, बजरंगबली और जनता का आशीर्वाद मेरे साथ- इमरती देवी
सांवेर में तीसरे राउंड के बाद बीजेपी मजबूत, तुलसी सिलावट 14,727 वोटों से आगे - Zee MP-Chhattisgarh
उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव: 5 सीटों पर भाजपा, एक सीट पर समाजवादी पार्टी और एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार आगे चल रहा है। - ANI_HindiNews
भाजपा प्रत्याशी मतगणना छोड़कर भागे 
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले की करैरा विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जसवंत जाटव अचानक मतगणना केंद्रों से बाहर निकले और किसी के साथ बाइक पर बैठ कर चले गए। करेरा सीट पर अभी पहला रुझान आया है। जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी, भाजपा से आगे चल रहे हैं।


भिंड की मेंहगाव सीट से कांग्रेस के हेमंत कटारे आगे। भाजपा प्रत्याशी और मंत्री ओपीएस भदौरिया पीछे।
दिमनी सीट से भाजपा प्रत्याशी और मंत्री गिर्राज दंडोतिया पीछे हैं। यहां कांग्रेस प्रत्याशी रविंद्र सिंह तोमर लीड लिए हुए है।
मुरैना की जौरा सीट पर कांग्रेस के पंकज उपाध्याय आगे है। यहां भाजपा के सूबेदार सिंह से उनका मुकाबला है।
एक घंटे रुक जाइए, सब क्लीयर हो जाएगा: कमलनाथ 
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में मोर्चा संभाल लिया है। शुरूआती रुझान पर कमलनाथ ने कहा कि 1 घंटे रुक जाइए, सब क्लियर हो जाएगा।

सुबह 9:50 बजे तक किसे कितने वोट मिले: BJP{52.21%} INC{38.42%} BSP{5.46%} Other{2.47%} NOTA{1.01%} CPI{0.18%} SHS{0.19%} SP{0.05%} AIFB{0.00%} @election commission of india
भोपाल में भाजपा दफ़्तर पर जश्न की तैयारी, शुरुआती रुझान में 28 में से 16 सीटों पर भाजपा आगे ⁦@ABPNews
आगर मालवा से कांग्रेस आगे चल रही है। Zee MP-Chhattisgarh
मप्र उपचुनाव रिजल्ट LIVE: 19 सीटों के रुझान आए, 14 पर भाजपा और 5 पर कांग्रेस आगे; तुलसी सिलावट, गोविंद राजपूत आगे, एंदल सिंह कंषाना पीछे @Bhaskar
मध्य प्रदेश उप चुनाव 14 सीटों का रुझान: भारतीय जनता पार्टी 11 सीट पर आगे, कांग्रेस पार्टी 6 सीट पर आगे। @election commission of india
मध्यप्रदेश: भारत निर्वाचन आयोग के मुताबिक 28 सीटों में से 6 सीटों पर भाजपा और 2 सीटों पर कांग्रेस पार्टी आगे चल रही है।
Gujarat By Election Result 2020: गुजरात में आठ विधानसभा सीटों में से पांच पर भाजपा को बढ़त...
भाजपा प्रत्याशी और मंत्री सुरेश धाकड़ तीसरे नंबर पर: पोहरी सीट में बसपा प्रत्याशी कैलाश कुशवाह आगे चल रहे हैं। यहां से भाजपा प्रत्याशी और मंत्री सुरेश धाकड़ तीसरे नंबर पर हैं। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी हरिवल्ल्भ शुक्ला दूसरे नंबर पर हैं।

डबरा सीट से भाजपा प्रत्याशी और मंत्री इमरती देवी 500 वोट से आगे।
ग्वालियर से भाजपा प्रत्याशी प्रद्यु्म्न सिंह तोमर आगे।
ग्वालियर पूर्व से भाजपा प्रत्याशी मुन्ना लाल गोयल 500 वोट से आगे।
आगर से कांग्रेस के विपिन वानखेड़े 1500 वोटों से भाजपा के मनोज ऊंटवाल से आगे।
बमोरी से मंत्री और भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह सिसोदिया आगे।
अनूपपुर से भाजपा प्रत्याशी और मंत्री बिसाहूलाल सिंह 1100 वोटों से आगे चल रहे हैं।
अम्बाह में कांग्रेस प्रत्याशी सत्यप्रकाश सखवार भाजपा के कमलेश जाटव से आगे चल रहे हैं।
भांडेर सीट से कांग्रेस के फूल सिंह बरैया आगे चल रहे हैं। यहां से भाजपा की रक्षा राम सिरोनिया प्रत्याशी हैं।

सुमावली में कांग्रेस प्रत्याशी अजब सिंह कुशवाह भाजपा प्रत्याशी और मंत्री एंदल सिंह कंषाना पीछे हैं।
अशोकनगर की मुंगावली सीट से भाजपा प्रत्याशी बृजेंद्र सिंह यादव 5383 वोट से आगे।
अशोकनगर सीट से भाजपा के जजपाल सिंह जज्जी 861 वोटों से आगे हैं।
डबरा विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी इमरती देवी आगे चल रहीं हैं। 
सुरखी सीट से भाजपा प्रत्याशी और मंत्री गोविंद सिंह राजपूत 3000 वोट से आगे।
विधानसभा क्षेत्र-87, अनूपपुर में पोस्टल बैलट की गणना प्रातः 8 बजे से प्रारम्भ हो चुकी है।
सांवेर से भाजपा प्रत्याशी तुलसी सिलावट 1300 वोट से आगे चल रहे हैं। यहां से कांग्रेस के प्रेमचंद गुड्डू प्रत्याशी हैं।

नेपानगर सीट में भाजपा प्रत्याशी सुमित्रा कास्डेकर आगे।
देवास की हाट पिपल्या सीट से कांग्रेस प्रत्याशी राजवीर सिंह बघेल 1171 वोट से आगे।
सुवासरा से भाजपा प्रत्याशी हरदीप सिंह डंग आगे चल रहे हैं।
ब्यावरा से भाजपा प्रत्याशी नारायण सिंह पंवार एक हजार वोटों से आगे।
बदनावर में मंत्री व भाजपा प्रत्याशी राजवर्धन सिंह दत्तीगांव 1650 वोट से आगे चल रहे हैं।
सांची से भाजपा प्रत्याशी प्रभुराम चौधरी आगे चल रहे हैं।

मध्यप्रदेश में किसकी सरकार, जीत का गणित

विधानसभा की कुल सीटें: 230
वर्तमान में कुल संख्या: 229 ( क्योंकि दमोह से कांग्रेस विधायक राहुल लोधी ने इस्तीफा दे दिया। इस सीट पर उपचुनाव बाद में होगा।)
उपचुनाव: 28 सीटें
भाजपा: 107, (बहुमत के लिए 9 सीटें चाहिए)
कांग्रेस: 87 (बहुमत के लिए 28 सीटें चाहिए)

भगवान के घर देर है, अंधेर नहीं है: दिग्विजय सिंह
दिग्विजय सिंह ने कहा मतदान भी मंगलवार को हुआ और मत गणना भी मंगलवार को है। मुझे विश्वास है हनुमान जी अपने परम भक्त कमलनाथ जी को निराश नहीं करेंगे। कमलनाथ जी के साथ अन्याय हुआ है न्याय मिलेगा। भगवान के घर देर है, अंधेर नहीं है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !