JABALPUR NEWS TODAY: HINDI LATEST NEWS 10th NOVEMBER TUESDAY 2020 / जबलपुर: आज के महत्वपूर्ण समाचार

मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में आज के महत्वपूर्ण समाचारों में साइबर सेल जबलपुर ने लौटाए गुम हुए मोबाइल, आर्मी डेयरडेविल्स ने रचा नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, पढ़ाई के शौकीनों को मिली नई सौगात, OLX के नाम पर ठगी, मां बेटे की निर्मम हत्या, गज्जू सोनकर के घर से जप्त अवैध हथियारों का संबंध कर्नाटक व उत्तर पूर्व भारत से, जबलपुर महाधिवक्ता कार्यालय हुआ हाईटेक, आर्थिक तंगी के कारण कई वकील डिप्रेशन में और भी महत्वपूर्ण समाचार:- 

Cyber cell Jabalpur ने लौटाए गुम हुए मोबाइल 

पुलिस कंट्रोल रूम रूम मे मंगलवार को गुम हुए 82 मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल गए। मोबाइल मिलते ही कोई एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा के साथ सेल्फी ले रहा था, तो कोई इसे दिवाली गिफ्ट बताकर थैंक यू बोल रहा था। एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने बताया कि यह मोबाइल वापसी का चौथा चरण है। जनवरी से अबतक लगभग 43 लाख रुपए कीमत के 360 मोबाइल तलाश कर पुलिस लोगों को लौट आ चुकी है। 

Army Daredevils ने  रचा नया world record

जबलपुर Army Daredevils ने 1 सेकेंड से भी कम समय में 65 आर्मी जवानों के ऊपर से बाइक द्वारा 61 फीट 4 इंच की जंप लगाई और विश्व कीर्तिमान स्थापित किया। सिंगल कोर की मोटरसाइकिल डिस्प्ले team Daredevils ने विश्व कीर्तिमान स्थापित करने की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए एक और विश्व कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है।  यह अद्भुत प्रदर्शन सेना और सिविल के गणमान्य पदाधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। डेयरडेविल्स टीम द्वारा बनाया गया विश्व कीर्तिमान लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड के मानदंडों के तहत पूरे किए जाएंगे। साथ ही इनकी अगली किताबों में इन्हें प्रकाशित भी किया जाएगा। 

पढ़ाई के शौकीनों को मिली नई सौगात

जबलपुर स्मार्ट सिटी कंपनी ऐतिहासिक गांधी भवन में नगर निगम द्वारा लगभग 130 सालों से लाइब्रेरी संचालित की जा रही थी। अब यहां पहली डिजिटल लाइब्रेरी तैयार करवाई गई है। सॉफ्टवेयर में अभी तक 15000 से ज्यादा किताबें अपलोड की जा चुकी है। स्मार्ट सिटी के अधिकारियों का दावा है कि यह लाइब्रेरी जनवरी माह के पहले ट्रायल  के लिए खोल दी जाएगी और 3 महीने तक कोई फीस भी नहीं ली जाएगी।

OLX के माध्यम से ठगी के शिकार

जबलपुर, कटंगी मदार चौक पर रहने वाले कोचिंग संचालक शिक्षक को ओएलएक्स पर पुरानी वॉशिंग मशीन बेचने का विज्ञापन देना महंगा पड़ गया। जालसाजों ने वॉशिंग मशीन खरीदने का भरोसा दिया। जालसाजों  ने उससे phone pay पर ₹20000 दो बार में ट्रांसफर कर भरोसा जीता और एक लिंक भेजा। जैसे ही शिक्षक ने लिंक पर खातों से संबंधित जरूरी जानकारी भरी उसके तुरंत बाद उसके खाते से ₹206000 ट्रांसफर कर लिए गए। शिक्षक ने कटंगी थाने में प्रकरण दर्ज कराया है। 

जबलपुर में डबल मर्डर, गांजा तस्कर और उसकी मां की हत्या

पुलिस के अनुसार ग्राम पड़ाव बेलखाड़ू निवासी गेंदाबाई चौबे 85 वर्ष व उनका बेटा मुन्नालाल चौबे 62 वर्ष खाना खाकर सो गए। इस दौरान घर के अंदर घुसे बदमाशों ने गेंदाबाई व उनके बेटे मुन्नालाल की धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी। मंगलवार को सुबह 7.30 तक मां-बेटे जब घर से बाहर नहीं आए तो आसपास के लोगों को संदेह हुआ, देखा तो हत्याकांड का खुलासा हुआ। देर शाम समाचार लिखे जाने तक पुलिस को हत्यारों का नाम तक पता नहीं चल पाया था। एसपी जबलपुर ने हत्यारों की सूचना देने वाले को ₹10000 का इनाम देने की घोषणा की है। 

महिला ने पति के कहने पर BF को बुलाया था, पति ने हत्या कर दी

जबलपुर। कुण्डम में दिनाॅक 6 नवम्बर को दोपहर लगभग 12 बजे अमेरा एवं अंडार गाँव में एक अज्ञात लाश मिली थी। शिनाख्त रूपलाल पिता भाई लाल बर्मन उम्र 23 वर्ष निवासी बजरिया मोहल्ला थाना कटंगी के रूप में हुई। पुलिस ने खुलासा किया है कि मृत युवक रूपलाल चोरियां करते रहता था। एक विवाहित महिला से उसके अवैध संबंध थे। महिला ने अपने पति के कहने पर उसे बुलाया। ग्राम भैसदेही निवासी राजेंद्र मार्को ने मौका पाते ही उसकी हत्या कर दी।

कांग्रेस नेता गज्जू सोनकर के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून की फाइल तैयार
जबलपुर जिले के जुआ किंग कांग्रेस नेता गज्जू सोनकर के घर से जप्त हुए अवैध हथियार व कारतूस के तार कर्नाटक व उत्तर पूर्व भारत से जुड़े पाए गए हैं। आरोपितों ने बेल्लारी और इशापुर से कारतूस व हथियारों की खेप जमा की थी। जप्त हत्यारों में कई ऐसे भी हैं जिनका उपयोग वन्य जीवो के शिकार करने में किया जाता है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गज्जू सोनकर व उसके भाई सोनू सोनकर के खिलाफ एनएसए का प्रकरण तैयार कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक  ने फरार आरोपित रजनीश वर्मा की गिरफ्तारी के लिए ₹5000 का इनाम भी घोषित किया है। 

जबलपुर महाधिवक्ता कार्यालय हुआ हाईटेक
जबलपुर महाधिवक्ता पुरूषएंद्र कौरव ने जानकारी दी है कि महाधिवक्ता कार्यालय जबलपुर और इंदौर -ग्वालियर का वर्क कल्चर पूरी तरह से हाईटेक हो चुका है। उन्होंने यह जानकारी ऑनलाइन दी उन्होंने बताया कि सभी लो ऑफिसर e- फ्रेंडली हो चुके हैं और अब कार्य की गति तेज होगी। 

आर्थिक तंगी के कारण कई वकील डिप्रेशन में 

मध्यप्रदेश में अधिवक्ता आंदोलन तय हो चुका है। जिला बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव मनीष मिश्रा ने बताया कि 18 नवंबर से आमरण अनशन किया जाएगा। इस मामले में अधिवक्ता धन्य कुमार जैन ने जनहित याचिका दायर की थी  दोनों की मांग है कि राज्य की सभी अदालत खोल दी जाए क्योंकि प्रदेश के सभी वकील आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं।

जबलपुर में मकान दुकानों की जांच दीपावली तक चलेगी

निगमायुक्त अनूप सिंह के आदेश अनुसार शहर के मकान-दुकान की जांच अगले 7 दिनों तक चलेगी। नगर निगम के सभी 16 जोन अधिकारी अपने-अपने जोन के तहत आने वाले वाहनों में राजस्व निरीक्षक, जल विभाग के सब इंजीनियर के साथ सुबह 5 घंटे मकानों की नापजोख करते हैं व शाम को 2 घंटे दुकानों की नापजोख करते हैं।  साथ ही जोन अधिकारी बकाया टैक्स भी वसूल रहे हैं।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !