BSP विधायक रामबाई अगला चुनाव BJP के टिकट पर लड़ेंगी, निगम का पद मांगा - MP NEWS

0
भोपाल
। बहुजन समाज पार्टी से निष्कासित पथरिया विधानसभा सीट की विधायक श्रीमती रामबाई ने अगला विधानसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर लड़ने की इच्छा जताई है। इसके अलावा उन्होंने वर्तमान शिवराज सिंह सरकार में निगम-मंडल में चेयरमैन पद की मांग की है।

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत एवं भूपेंद्र सिंह मेरे जीजा जी हैं: विधायक रामबाई

मध्य प्रदेश के दमोह जिले की पथरिया विधानसभा सीट से विधायक श्रीमती रामबाई ने जी-मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ के स्थानीय पत्रकार को बुलाकर बयान दिया है कि वह अगला विधानसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी से लड़ना चाहती है। उनका कहना है कि मंत्री गोविंद सिंह राजपूत एवं भूपेंद्र सिंह उनके जीजाजी हैं, और जब उनका आदेश हुआ है तो हो सकता है कि मैं अगला विधानसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी से लडूं। उल्लेखनीय है कि रामबाई को बहुजन समाज पार्टी द्वारा पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण निष्कासित किया जा चुका है। 

मंत्री तो नहीं बनूंगी लेकिन निगम का पद जरूर मिल सकता है: विधायक श्रीमती रामबाई

इसके अलावा शिवराज सिंह सरकार में मंत्री पद के सवाल पर विधायक श्रीमती रामबाई ने कहा कि जब मंत्री बनने की संभावना थी तब नहीं बन पाए तो अब तो पूर्ण बहुमत वाली सरकार है, जो सत्य है वह सभी जानते हैं। लेकिन इतना है कि भूपेंद्र सिंह जी, नरोत्तम भैया, और शिवराज सिंह जी कोई निगम का पद जरूर दे सकते हैं।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!