शिवराज सिंह के बेटे ने दिग्विजय सिंह से आशीर्वाद लिया - MP NEWS

भोपाल
। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चुनावी मंच से भले ही दिग्विजय सिंह को कितना भी बुरा भला कहते हो परंतु सरकारी दीवारों के पीछे दोनों परिवारों के बीच काफी अच्छे रिश्ते हैं। राजनीति की प्राइमरी पास करके आगे बढ़ रहे शिवराज सिंह चौहान के चिरंजीव कार्तिकेय सिंह ने आज मध्यप्रदेश में राजनीति के धुरंधर नेता दिग्विजय सिंह से आशीर्वाद प्राप्त किया।

दरअसल, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपने बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान को विधानसभा उपचुनाव में स्टार प्रचारक बनाकर चुनाव प्रचार के लिए भेजा है। श्री कार्तिकेय सिंह राजगढ़ जिले के ब्यावरा विधानसभा सीट पर चुनाव प्रचार के लिए गए थे, यह क्षेत्र पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह का गढ़ है। चुनावी रणनीति के तहत दिग्विजय सिंह भी ब्यावरा में थे। जैसे ही श्री कार्तिकेय सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह को देखा, राजनीति भूलकर पारिवारिक रिश्तो को ध्यान में रखते हुए विनम्रता पूर्वक प्रणाम किया और श्री दिग्विजय सिंह ने भी उन्हें आशीर्वाद दिया। 

सिर्फ राजनीति के अखाड़े में आमने-सामने होते है शिवराज सिंह और दिग्विजय सिंह 

यदि तारीख के पन्ने पलटे गे तो नजर आएगा कि दिग्विजय सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए शिवराज सिंह चौहान राधौगढ़ तक गए थे। 2008 और 2013 का विधानसभा चुनाव में शिवराज सिंह चौहान ने जनता को दिग्विजय सिंह के नाम पर डरा कर वोट हासिल किए थे परंतु जैसे ही दोनों जनता से दूर होते हैं, एक दूसरे के काफी पास आ जाते हैं। कहा जाता है कि दोनों परिवारों के बीच काफी अच्छे रिश्ते हैं।

29 अक्टूबर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!