क्या टूटा हुआ दांत फिर से जोड़ा जा सकता है - HOME REMEDIES

लाइफ में कभी-कभी ऐसा हो जाता है। कोई किसी के दांत तोड़ देता है, या फिर किसी एक्सीडेंट में हमारे दांत टूट जाते हैं। ऐसी स्थिति में सबसे ज्यादा दर्द तब नहीं होता जब दांत टूट रहा होता है बल्कि तब होता है जब वो टूट चुका होता है। नकली दांत किसी को अच्छे नहीं लगते। सवाल यह है कि क्या टूटा हुआ दांत फिर से जोड़ा जा सकता है और सरल शब्दों में जवाब यह है कि यदि किसी का दांत सड़ कर या खराब होकर नहीं टूटा बल्कि दांत पूरी तरह से स्वस्थ था और किसी एक्सीडेंट में टूट गया है तो 100% उसे फिर से अपनी जगह पर स्थापित किया जा सकता है।

टूटा हुआ दांत फिर से जोड़ने के लिए क्या करें 

  1. ध्यान रखें टूटे हुए दांत को फिर से जोड़ने के लिए आपके पास दांत के टूट कर गिरने से लेकर 30 मिनट तक का समय है। इसके बाद दांत में वापस जोड़ने की क्षमता खत्म हो जाती है।
  2. टूटे हुए दांत को उस तरफ से पकड़े जहां से वह अपने नेचुरल आकार में है। यानी टूटे हुए हिस्से पर हाथ नहीं लगाना है। 
  3. दांत को तत्काल सेलाइन से धोएं। (सेलाइन से जख्मों को साफ किया जाता है) यदि घर में या तत्काल उपलब्ध नहीं है तो दांत को दूध से धोएं। दूध नहीं है तो सादा पानी से लेकिन दांत को रगड़ना नहीं है।
  4. इसके बाद दांत को ठीक प्रकार से उसी जगह स्थापित कर दें जहां से वह टूट कर गिरा है। 
  5. याद रखिए आधे टूटे हुए दांत की जगह नकली दांत लगवाने से बहुत बेहतर है कि टूटा हुआ हिस्सा फिर से जोड़ दिया जाए।

टूटा हुआ दांत डेंटिस्ट से जुड़वाने के लिए क्या करें

यदि आप दांत को उसकी जगह पर फिक्स नहीं कर पा रहे हैं तो चिंता करने की कोई बात नहीं। आप डेंटिस्ट की मदद ले सकते हैं लेकिन आपको यह ध्यान रखना होगा कि आपके पास समय बहुत कम है। घर से गेट के पास जाने तक दांत को सेलाइन में डूबा कर रखें। उसे किसी भी स्थिति में सूखने ना दें। क्योंकि सूखा हुआ दांत कभी नहीं जुड़ता। यदि सेलाइन नहीं है तो दांत को दूध में डूबा कर रखें। यदि दूध भी नहीं है तो दांत को अपने मुंह के अंदर रख ले, लेकिन उसे सूखने ना दे। अब आपके पास 6 घंटे का समय है। आप अच्छे डेंटिस्ट की तलाश कीजिए और वह बड़ी ही आसानी से आपके दांत को वापस जोड़ देगा। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !