OMG! मध्यप्रदेश में कोरोना 20000 के पार, आज फिर सबसे हाई 735 / MP CORONA UPDATE NEWS

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस कहर बनकर टूटता नजर आ रहा है। आज की सरकारी रिपोर्ट में 735 नागरिक पॉजिटिव बताए गए हैं। यह आंकड़ा चौंकाने वाला तो है ही इससे ज्यादा चिंताजनक इसलिए है क्योंकि 12599 सैंपल में से 735 पॉजिटिव पाए गए हैं। यह औसत 5.8% है। यानी प्रत्येक 100 में से करीब 6 लोग कोरोनावायरस से संक्रमित हैं। 

MADHYA PRADESH CORONA BULLETIN 16 JULY 2020 

संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, मध्य प्रदेश द्वारा जारी कोरोनावायरस मीडिया बुलेटिन दिनांक 16 जुलाई 2020 (शाम 6:00 बजे तक) के अनुसार पिछले 24 घंटे में 12599 सैंपल की जांच की गई जिनमें से 62 रिजेक्ट हो गए। 11864 नेगेटिव लेकिन 735 पॉजिटिव मिले हैं। इसी के साथ मध्यप्रदेश में महामारी से पीड़ित नागरिकों की कुल संख्या 20378 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 7 मरीजों की कोविड-19 के कारण मौत हो गई। कोरोनावायरस के संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 689 हो गई है। 219 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। कोरोनावायरस से जंग जीतने वाले नागरिकों की संख्या 14127 हो गई है। आज की तारीख में 5562 नागरिक महामारी से पीड़ित है। 

MP COVID-19 LATEST REPORT की खास बातें 

मध्यप्रदेश में संक्रमित नागरिकों का औसत बढ़ता जा रहा है। 
आज की रिपोर्ट के अनुसार प्रत्येक 100 में से 6 नागरिक संक्रमित हैं। 
इंदौर 136, ग्वालियर 121, भोपाल 66, जबलपुर 50, मुरैना 45 सहित 17 जिलों में ताबड़तोड़ पॉजिटिव मामले सामने आ रहे हैं। 
मध्य प्रदेश में पहली बार 2011 इलाके संक्रमित मानते हुए सील बंद कर दिए गए हैं।
मध्य प्रदेश सरकार लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग, फेस मास्क और हैंड वॉश के लिए पाबंद करने में विफल साबित हो रही है। 



16 जुलाई को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

झूठी शपथ या प्रतिज्ञा लेना किस धारा के अंतर्गत एक दण्डनीय अपराध है जानिए
रेलवे स्टेशन का नाम बताने वाले बोर्ड पर समुद्र तल से ऊंचाई क्यों लिखी रहती है
छींक आने पर मनुष्य की आँखें बंद क्यों हो जातीं हैं
चांद में ऐसा क्या होता है कि उससे टकराकर सूर्य की गर्म किरणें ठंडी चांदनी में बदल जातीं हैं 
प्राधिकृत अधिकारी को प्रश्नों के उत्तर से इनकार करना भी अपराध है, FIR हो सकती है
कथन या वचन पर हस्ताक्षर करने से मना करने पर भी क्या FIR दर्ज हो सकती है
लोहे में जंग क्यों लगती है, पानी में ऐसा क्या होता है जो लोहा गल जाता है
चिंता ना करें मध्य प्रदेश लॉकडाउन नहीं होगा: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
COLLEGE EXAM के बारे में UGC का नया बयान, राज्य सरकारें जनरल प्रमोशन की घोषणा कर सकती हैं या नहीं
प्यारे मियां गिरफ्तार: भोपाल में हाई प्रोफाइल अय्याशों को लड़कियां सप्लाई करते थे
MPPEB ने सभी परीक्षाओं को रीशेड्यूल करने प्रस्ताव भेजा
DAVV INDORE: 90 कोर्स में एडमिशन शुरू, कोर्स की लिस्ट यहां देखें
जबलपुर अपर आयुक्त की बेटी के विवाह में 21 कोरोना पॉजिटिव, 100 से ज्यादा संदिग्ध
मध्य प्रदेश कोरोना: एक्टिव केस अब तक का सबसे हाई, 5000 से ज्यादा
मंडला नरसंहार: भाजपा नेता सहित परिवार के 6 लोगों को तलवारों से काट डाला
HOTEL GULZAR JABALPUR के मालिक SANJAY BHATIA के खिलाफ मामला दर्ज
MP BOARD 12th: चूक गए छात्रों के लिए विशेष परीक्षा कार्यक्रम
गुना कलेक्टर एवं एसपी हटाए गए, मामला मजदूर की बेरहमी से पिटाई का (वीडियो देखें)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !