MP CORONA: भोपाल छोड़ पूरे प्रदेश में सुधार, एक्टिव केस बढ़कर 655 हुए / UPDATE NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस राजधानी भोपाल छोड़ पूरे प्रदेश में नियंत्रित होता जा रहा है। जिस तेजी के साथ इंदौर की स्थिति में सुधार हो रहा है उसी तेजी के साथ भोपाल की स्थिति खराब होती जा रही है। भोपाल में आज फिर 49 पॉजिटिव मिले जबकि उसके सामने केवल 40 मरीज डिस्चार्ज किए जा सके। एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 655 हो गई है। जबकि इंदौर के एक्टिव केस की संख्या 1000 के अंदर आ गई है। 

MADHYA PRADESH CORONA BULLETIN 17 JUNE 2020 

संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, मध्य प्रदेश द्वारा जारी कोरोनावायरस मीडिया बुलिटिन दिनांक 17 जून 2020 (शाम 6:00 बजे तक) के अनुसार पिछले 24 घंटे में 6439 सैंपल की जांच की गई जिसमें से 102 रिजेक्ट हो गए। 6278 नेगेटिव लेकिन 161 पॉजिटिव निकले। इसी के साथ कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 11244, 6 मौतों के साथ कुल मृत्यु 482, 236 डिस्चार्ज के साथ अब तक स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या 8388 और अस्पतालों में इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 2374 है। 

MP COVID-19 LATEST REPORT की खास बातें 

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की हालत दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है। कुल एक्टिव केस की संख्या लगातार बढ़ रही है। निश्चित रूप से यह चिंता का विषय है। महामारी को भोपाल शहर के हर गली मोहल्ले के अंदर तक पहुंचने से रोकना बहुत जरूरी है। 
मध्यप्रदेश में भोपाल के अलावा नीमच की स्थिति नाजुक बनी हुई है। यहां भी हर रोज पॉजिटिव केस डिस्चार्ज के से ज्यादा है। एक्टिव केस की संख्या बढ़ती जा रही है। 
ग्वालियर रोड खरगोन में आज फिर 10-10 पॉजिटिव केस दर्ज किए गए।



#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!