डॉ गोविंद सिंह नेता प्रतिपक्ष बनेंगे क्योंकि उपचुनाव में सिंधिया और दिग्विजय सिंह लड़ेंगे | MP NEWS

भोपाल। मध्य प्रदेश की कांग्रेस पार्टी में एक बार फिर दिग्विजय सिंह नाम का सूर्य पूरे देश के साथ दमक रहा है। मध्य प्रदेश में कुल 24 सीटों पर उपचुनाव होने हैं इसमें से 16 सीटें ग्वालियर-चंबल संभाग में आती है। यह वह इलाका है जिसमें टिकट वितरण का फैसला ज्योतिरादित्य सिंधिया किया करते थे। सिंधिया के अलावा इस क्षेत्र में दिग्विजय सिंह की मजबूत पकड़ है जबकि कमलनाथ को पहचानने वाले लोगों की संख्या बहुत कम है। यही कारण है कि कमलनाथ की तुलना में दिग्विजय सिंह कैंप पावर में रहेगा और राजा दिग्विजय सिंह की राजनीतिक रियासत के 'राव' डॉ गोविंद सिंह नेता प्रतिपक्ष बनाए जाएंगे। 

मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ हैं परंतु उपचुनाव में कमलनाथ के पास कुछ भी नहीं है। वह ना तो 24 सीटों पर प्रत्याशियों का चयन कर पाने की स्थिति में है और ना ही इन 24 सीटों के चौसर पर किसी भी तरह की चाल चलने की स्थिति में है। मध्यप्रदेश में दिग्विजय सिंह एकमात्र ऐसे नेता है जो इन 24 सीटों की गली गली से वाकिफ है। इसलिए माना जा रहा है कि उप चुनाव की कमान दिग्विजय सिंह के हाथ में रहेगी। टिकट वितरण से लेकर चुनावी रणनीति तक हर फैसला दिग्विजय सिंह करेंगे। 

ग्वालियर-चंबल की 16 सीटें सबसे बड़ा सिरदर्द 

कांग्रेस पार्टी के लिए ग्वालियर-चंबल की 16 सीट में सबसे बड़ा सिर दर्द है। ग्वालियर-चंबल वह क्षेत्र है जो आजादी के पहले भी कांग्रेस के साथ नहीं था। पंडित जवाहरलाल नेहरू अपने दम पर इस क्षेत्र में जीत पाने की स्थिति में नहीं थे। उन्होंने ही दबाव बनाकर सिंधिया राजवंश को कांग्रेस में शामिल किया था। अब ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा में चले गए हैं। एक बार फिर वही स्थिति बन गई है जो पंडित जवाहरलाल नेहरू के समय थी। कांग्रेस पार्टी और कमलनाथ के पास इस क्षेत्र को जीतने के लिए कुछ भी नहीं है। सिर्फ दिग्विजय सिंह है जो इस इलाके में ज्योतिरादित्य सिंधिया का सामना कर सकते हैं। यही कारण है कि वर्ष 2020 में कांग्रेस पार्टी में दिग्विजय सिंह के नाम का सिक्का चलेगा। कमलनाथ और उनके समर्थकों को पद एवं प्रतिष्ठा के लिए इंतजार करना होगा।

19 अप्रैल को सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबरें

गृह निर्माण के समय ईटों पानी में क्यों भिगोया जाता है, आइए जानते हैं 
ग्वालियर में सरेआम महिला ने कपड़े उतारे, पुलिस और डॉक्टर के सामने हंगामा 
कमलनाथ की प्रिय बहन रामबाई को शिवराज सरकार में मंत्री पद चाहिए (वीडियो देखिए क्या कहा) 
आग की लौ ऊपर क्यों जाती है, गुरुत्वाकर्षण प्रभावित नहीं करता क्या 
20 अप्रैल से 03 मई तक क्या खुलेगा क्या बंद रहेगा, यहां पढ़िए 
बिना परमिशन भोपाल से ग्वालियर आया युवक, मामला दर्ज 
कूलर में यदि पानी की जगह बर्फ रख दें तो क्या वह ज्यादा ठंडी हवा देगा 
सिंधिया का सिक्का चल गया, 20 से ज्यादा मंत्री शपथ लेंगे, तैयारियां शुरू 
लॉकडाउन में 9 साल की बच्ची के सामने उसकी मां का 5 घंटे तक गैंगरेप 
मध्यप्रदेश: 1435 सैंपल में से मात्र 47 पॉजिटिव, 25 में से 9 जिले नेगेटिव 
भोपाल में नेत्रहीन बैंक मैनेजर का रेप, लाॅकडाउन में फंसा पति 
गुड न्यूज़: 1.20 करोड़ प्रीपेड मोबाइल की वैलिडिटी बढ़ गई
जनसेवा से इंकार करने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया मंत्रिपद के लिए अमित शाह से मिले 
अस्थाई शिक्षकों के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट का फैसला, नियमितीकरण पर मुहर 
डॉ गोविंद सिंह नेता प्रतिपक्ष बनेंगे क्योंकि उपचुनाव में सिंधिया और दिग्विजय सिंह लड़ेंगे 
लॉक डाउन में पटवारियों ने सरकारी ऑफिस को बीयर बार बना दिया, फोटो वायरल, 3 सस्पेंड
खबर का असर: कोरोना ड्यूटी में तैनात सभी कर्मचारियों को समान लाभ मिलेंगे 
MP BOARD: 10वींं और 12वीं की शेष परीक्षाओं का टाइम टेबल तैयार

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !