सीएम हाउस से लौटे विधायक संजय पाठक ने कहा: मैं कमलनाथ से नहीं मिला, मेरी जान को खतरा | MP NEWS

भोपाल। गुरुवार रात करीब 12:00 बजे सीएम हाउस में नजर आए भाजपा विधायक संजय पाठक ने शुक्रवार सुबह बयान दिया है कि उनकी सीएम कमलनाथ से कोई चर्चा नहीं हुई है। संजय पाठक ने यह भी कहा कि मध्यप्रदेश में जो सत्ता संग्राम चल रहा है, इसके कारण मेरी जान को खतरा उत्पन्न हो गया है। मेरी हत्या करवाई जा सकती है। 

गुरुवार रात सीएम हाउस में नजर आए थे संजय पाठक और नारायण त्रिपाठी 

गुरुवार की रात लगभग पूरी मीडिया सीएम हाउस के बाहर थी। मुख्यमंत्री कमलनाथ रात भर लोगों से मिलते रहे। सीएम हाउस में लोगों का आना जाना बना रहा। इस दौरान सीएम हाउस के अंदर भाजपा विधायक संजय पाठक नजर आए थे। कैमरा को देखते ही उन्होंने सिर झुका लिया था और फिर कैमरा की रेंज से दूर चले गए थे। भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी कार की विंडो खोलकर सीएम हाउस गए और लौटकर मीडिया से बात भी की। 

भाजपा विधायक संजय पाठक को खतरा क्यों है 

दरअसल संजय पाठक मूल रूप से यह खदान कारोबारी हैं। संजय पाठक मध्य प्रदेश के सबसे धनवान विधायक हैं। अपनी खदानों को पॉलिटिकल हंटिंग से बचाने के लिए संजय पाठक कांग्रेस में शामिल हो गए थे। लंबे समय तक संजय पाठक ने कांग्रेस की सेवा की। सीएम शिवराज सिंह चौहान के दबाव के बाद संजय पाठक ने भारतीय जनता पार्टी जॉइन कर ली थी। अब संजय पाठक भाजपा की भी उसी तरीके से सेवा कर रहे हैं जैसे कांग्रेस की करते थे। कांग्रेस नेताओं को इसी बात पर आपत्ति है। शायद उनका मानना है कि संजय पाठक को संकट के समय कांग्रेस का साथ देना चाहिए भले ही वह भाजपा में क्यों ना हो।
-------------------

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !