चींटी के चलने की स्पीड कितनी होती है, क्या वह सच में पहाड़ पर चढ़ सकती है - Amazing facts about ants

दुनियाभर के मोटिवेशनल स्पीकर्स अक्सर चींटी का उदाहरण देते हैं। किस तरह वह अपने कुल वजन से ज्यादा वजन का भोजन उठाकर पहाड़ पर चढ़ जाती है। सवाल यह है कि क्या सचमुच चींटी पहाड़ पर चढ़ सकती है। यदि हां तो एक पहाड़ पर चढ़ने में उसको कितने दिन लगते होंगे। चींटी की कुल आयु कितनी होती है। और सबसे बड़ा सवाल यह कि चींटी की पैदल चलने की स्पीड कितनी होती है। आइए इन मजेदार सवालों के जवाब तलाश है: 

  • जमीन के नीचे चीटियों की अपनी एक दुनिया होती है। इसीलिए चीटियां अचानक कहीं भी निकल आती हैं और फिर गायब हो जाती है।
  • चीटियां दुनिया में सबसे ज्यादा अनुशासित प्राणी है। 
  • चीटियों की दुनिया में 20,000 से ज्यादा प्रजातियां हैं। 
  • पृथ्वी पर तापमान कितना भी हो चीटियां आराम से रह लेती हैं। 
  • वैज्ञानिकों के अध्ययन में पाया गया है कि चीटियां पृथ्वी पर करीब 15 करोड़ सालों से रह रही है। 
  • चीटियों की आयु 4 से 7 साल तक होती है। 
  • रानी चींटी करीब 15 साल तक जीवित रहती है। 
  • रानी चींटी अपने जीवन में लगभग 70000 अंडे देती है। 
  • आपके घर में जो चीटियां निकल कर आती हैं उन्हें मजदूर चींटी कहते हैं। 
  • रानी चींटी कभी मनुष्य के सामने नहीं आती। 
  • चीटियों की कुछ प्रजातियां मांसाहारी भी होती हैं। 
  • चीटियां हमेशा एक दूसरे को कम्युनिकेट करती हैं। यानी सूचनाएं उपलब्ध कराती हैं।


  • आपने देखा होगा चीटियां बहुत धीरे-धीरे चलती हैं परंतु यह उनकी पूरी स्पीड नहीं होती। 
  • चीटियों की स्पीड आपके अनुमान से काफी ज्यादा होती है। 
  • ‘सिल्‍वर ऐंट’ चींटी एक सेकंड में 855 मिलीमीटर की दूरी तय करती है। 
  • यानी कि 19 मिनट में 1 किलोमीटर की दूरी तय कर लेती है। 
  • एक स्वस्थ मनुष्य 12 मिनट में 1 किलोमीटर की दूरी तय करता है। 
  • चीटियां मनुष्य के बराबर पैदल चल सकती हैं और वह भी वजन उठाकर। 
  • 60 डिग्री सेल्सियस वाली गर्म रेत पर चीटियां मजे से दौड़ लगाती हैं। 
  • एक चींटी अपने वजन से 20 गुना अधिक वजन लेकर चल सकती है। 
  • कीटों में चींटी का दिमाग सबसे तेज माना जाता है। 
  • क्या आप यकीन करेंगे चींटी में करीब 250,000 मस्तिष्क कोशिकाएं होती हैं। 
  • चींटी के कान नहीं होते लेकिन उसके पैर में एक सेंसर होता है जिससे वह किसी के होने का एहसास कर लेती है। 


और सबसे अंत में सबसे मजेदार जानकारी: एक रानी चींटी का अपना इलाका होता है। चीटियां इलाके की वृद्धि की कोशिश करती हैं। ऐसा करते हुए जब वह किसी दूसरी रानी चींटी के इलाके में पहुंच जाती हैं तो युद्ध शुरू हो जाता है। वैज्ञानिकों ने शोध में पाया है कि कई बार चीटियों के बीच युद्ध कई हफ्तों तक चला। ज्यादातर यह कुछ घंटों तक चलता है।
Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article
(current affairs in hindi, gk question in hindi, current affairs 2019 in hindi, current affairs 2018 in hindi, today current affairs in hindi, general knowledge in hindi, gk ke question, gktoday in hindi, gk question answer in hindi,)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !