पति ने हनीमून की रात दोस्त के साथ सोने को कहा था: करिश्मा कपूर | BOLLYWOOD NEWS

Updesh Awasthee
बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने अपने पति संजय कपूर आरोप लगाया है। करिश्मा कपूर ने कहा कि शादी के तत्काल बाद हनीमून की रात में पति संजय कपूर ने मेरी बोली लगा दी थी। मुझे अपने दोस्त के साथ सोने के लिए कहा। मैंने मना किया तो मेरे साथ मारपीट की। 

करिश्मा कपूर ने 2003 में बिजनेसमेन संजय कपूर से शादी की थी। उनके दो बच्चे हैं। ये शादी निजी कारणों के चलते ज्यादा नहीं चली और दोनों ने साल 2012 में तलाक ले लिया। करिश्मा कपूर ने 9 साल चली इस शादी को लेकर दर्दनाक खुलासे किए थे। लोलो ने दावा किया कि एक्स हसबैंड संजय कपूर के दोस्त ने हनीमून पर मेरी बोली लगाई थी। एक्ट्रेस ने कहा कि ये विश्वास करने लायक नहीं है लेकिन उनके बीच इसी के बाद समस्याएं पैदा होने लगी थीं। 

करिश्मा कपूर ने सुसराल वालों के प्रति भी चौंकाने वाले खुलासे किए। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें प्रेग्नेंसी के दौरान खूब टॉर्चर किया गया। उन्होंने कहा कि मैं प्रेग्नेंट थी और मेरी सास ने मुझे एक ड्रेस गिफ्ट की थी। मैं उस ड्रेस को प्रेग्नेंसी के चलते पहन नहीं पाईं तो मेरे साथ पति और सास ने मुझे थप्पड़ मारा और मार पिटाई की। 

करिश्मा कपूर, संजय कपूर की दूसरी वाइफ थीं। करिश्मा ने बताया था कि संजय कपूर का शादी के बाद पहली पत्नी के साथ संबंध थे। वहीं जब करिश्मा और संजय का तलाक हो गया तो संजय कपूर ने प्रिया सचदेव के साथ तीसरी शादी की।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!