मप्र पुलिस के 8 अधिकारियों को IPS प्रमोशन मिलेगा, ये रही लिस्ट | MP NEWS

भोपाल। प्रदेश के आठ राज्य पुलिस सेवा (रापुसे) के अफसर इस साल आईपीएस संवर्ग में पदोन्नत होंगे। केंद्र सरकार ने राज्य के पदोन्नति संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके मद्देनजर गृह विभाग ने पुलिस मुख्यालय को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। बताया जा रहा है कि अप्रैल-मई में संघ लोकसेवा आयोग में विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक हो सकती है। एक पद के लिए तीन अधिकारियों का नाम प्रस्तावित किया जाएगा।

गृह विभाग के अधिकारियों का इस बारे में कहना है कि 1995-96 बैच के राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के नाम पदोन्नति के लिए प्रस्तावित किए जाएंगे। 2019 में 1995 बैच के सिद्धार्थ चौधरी तक अधिकारी आईपीएस बन चुके हैं। प्रस्ताव गोपनीय चरित्रावली और विजिलेंस रिपोर्ट के आधार तैयार होगा।

मिश्रा के खिलाफ जांच, सिरोलिया का केस लंबित

सूत्रों का इस संबंध में कहना है कि 1995 बैच के अफसर अनिल कुमार मिश्रा के खिलाफ सीआईडी जांच चल रही है तो देवेंद्र सिरोलिया का एक पुराना मामला लंबित है। यही वजह है कि इन दोनों अधिकारियों के नाम दिसंबर 2019 में हुई विभागीय पदोन्नति समिति में अटक गए थे।

इन अधिकारियों के नामों पर होगा विचार

देवेंद्र सिरोलिया, यशपाल सिंह राजपूत, धर्मवीर सिंह, अरविंद कुमार तिवारी, प्रियंका मिश्रा, वीरेंद्र मिश्रा, प्रमोद कुमार सिन्हा, विजय भागवानी, राजीव मिश्रा, प्रकाश चंद्र परिहार, निश्चल झारिया, रसना ठाकुर, संतोष कोरी, जगदीश डाबर, मनोहर सिंह मंडलोई, रामजी श्रीवास्तव, जितेंद्र सिंह पवार, सुनील कुमार तिवारी, संजीव कुमार सिन्हा, संजीव कुमार कंचन, विनोद कुमार सिंह चौहान, मनीष खत्री और राजेश कुमार त्रिपाठी।
If you have any question, do a Google search

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!