वेलेंटाइन-डे पर कॉलेज में घुसकर महिला कर्मचारी से गंदी हरकतें करने लगा | JABALPUR NEWS

Bhopal Samachar
जबलपुर। वेलेंटाइन डे पर अपनी कार से युवक कैंट क्षेत्र स्थित एक कॉलेज पहुंचा और महिला कर्मचारी से छेड़छाड़ कर दी। आरोपित लगभग डेढ़ साल से महिला को तंग कर रहा है, जिससे परेशान होकर वह अपनी एक नौकरी छोड़कर शहर आई हैं। पुलिस ने मामला कायम कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

चंद्रपुर महाराष्ट्र निवासी मनोज करपे के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज

कैंट पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में स्थित एक कॉलेज में महिला कर्मचारी है। शुक्रवार की दोपहर लगभग 12.30 बजे कार से चंद्रपुर महाराष्ट्र निवासी मनोज करपे कॉलेज पहुंचा और अंदर घुसकर महिला कर्मचारी के साथ अश्लील हरकतें करने लगा। पीड़ित महिला ने पुलिस को शिकायत में बताया कि सन्‌ 2018 में दूसरे जिले में स्थित एक कंपनी में काम करती थी। वहीं कंपनी का ब्रांच मैनेजर मनोज था। 

मनोज ने जब उसे ज्यादा परेशान कर दिया था, तो उसने अपने पति को बताया। लेकिन जब पति ने विरोध किया तो मनोज ने उसके पति पर हमला कर दिया था। दहशत में महिला ने सन्‌ 2019 में नौकरी छोड़ी और शहर में आकर नौकरी करने लगी। इसके बाद भी आरोपित उसे मोबाइल पर फोन करके परेशान करता था। वहीं बात नहीं करने पर जान से मारने की धमकी देता था।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!