भाजपा नेता सुरेंद्र पटवा का शोरूम सील | INDORE NEWS

Updesh Awasthee
इंदौर। नगर निगम ने गुरुवार को एक बड़ी कार्यवाही करते हुए लसूड़िया मोरी स्थित कु. मेसर्स पटवा ऑटोमोटिव प्राइवेट लिमिटेड को सील कर दिया। सुरेंद्र पटवा के इस शोरूम पर करीब 44 लाख का संपति कर बकाया था।

निगम की टीम ने यहां काम कर रहे 70 से ज्यादा कर्मचारियों को बाहर कर सीलबंदी की कार्रवाई को अंजाम दिया। निगम अधिकारी धर्मेंद्र जायसवाल ने बताया कि करीब 6 सालों से पटवा आटोमोटिव द्वारा संपत्ति कर जमा नहीं करवाया गया था। 

ऐसे में पूरी संपत्ति पर करीब 44 लाख रुपए बकाया हो गया था। इस संबंध में निगम द्वारा इन्हें लगातार नोटिस दिए गए, बावजूद टैक्स नहीं भरा गया, जिसके बाद निगम ने यह कार्रवाई की।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!