Google Maps के नए फीचर्स: पढ़िए आपके काम कैसे आएंगे

नई दिल्ली। गूगल मैप्स 15 साल का हो चुका है। इस अवसर पर गूगल मैप ने अपने मोबाइल एप्लीकेशन को भी अपडेट कर दिया है। कुछ नए फीचर्स जोड़ दिए गए हैं। यह फीचर्स आम आदमी के लिए काफी काम के हो सकते हैं। आइए हम आपको बताते हैं कि क्या फीचर्स जोड़े गए और उनका उपयोग कैसे किया जाएगा। 

Google Maps ने अपने 15 साल पूरे होने पर फीचर्स को भी अपडेट किया है। Google Maps का आइकन अब लोकेशन पिन के रुप में बना दिखाई दे रहा है। इस अपडेट को आईओएस और एंड्रॉयड दोनों यूजर्स को दिया गया है। नए आइकन के साथ एप में अब 5 टैब भी जोड़ दिए गए हैं। इसमें एक्सप्लोर, कम्यूट, सेव्ड, अपडेट्स मोड और कॉन्ट्रिब्यूट शामिल हैं। कॉन्ट्रिब्यूट की मदद से आप किसी भी जगह की फोटो या वीडियो को अपलोड कर सकते हैं। साथ ही किस भी जगह का रिव्यू भी दे सकते हैं। इससे दूसरे लोगों को भी उस जगह के बारे में पता चल सकेगा।

एक्सप्लोर टैब की मदद से यूजर्स अपनी आस-पास की लोकेशन को सर्च कर सकते हैं। वहीं कम्यूट ऑप्शन की मदद से किसी भी जगह पर जाने का रास्ता सर्च किया जा सकता है। साथ ही ये आपको छोटा रास्ता दिखाएगा।

सेव्ड ऑप्शन की मदद से आप अपने आस-पास के एरिया को, भविष्य की ट्रिप को और अपने ऑफिस एडरेस को सेव करके रख सकते हैं। वहीं अपडेट्स ऑप्शन की मदद से आप अपने आसपास के खास स्पॉट्स देख सकते हैं।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !