जबलपुर तिरंगा यात्रा में पथराव, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े | JABALPUR NEWS

जबलपुर। शहर में रविवार को सीएए का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों ने तिरंगा यात्रा निकाल रहे लोगों पर पथराव कर दिया। दोनों पक्षों के बीच करीब 45 मिनट तक जमकर पत्थरबाजी की गई। पुलिस ने आंसू गैस छोड़कर भीड़ को काबू में किया। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। एसपी खुद निगरानी कर रहे हैं।   

कलेक्टर भरत यादव ने कहा- स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। जनजीवन सामान्य है। सुरक्षा के तौर पर पुलिस-प्रशासन अलर्ट है। रविवार दोपहर शहर में सीएए के समर्थन में तिरंगा यात्रा निकाली जा रहा थी। यात्रा आधारताल से रद्दी चौकी तक प्रस्तावित थी। इसी दौरान रास्ते में सीएए का विरोध करने वाले भी वहां पहुंच गए और दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। विरोध करने वालों ने तिरंगा यात्रा निकाल रहे लोगों पर पथराव कर दिया।

स्थिति को संभालने के लिए बल प्रयोग किया


इसके बाद तिरंगा यात्रा को रोक दिया गया। रद्दी चौकी की दूसरी तरफ सीएए के विरोध में लोग अभी भी प्रदर्शन कर रहे हैं। जबलपुर में सीएए के विरोध में दिसंबर में भी जमकर बवाल हुआ था, जिसके बाद चार थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगाना पड़ा था। पुलिस ने आज फिर स्थिति को संभालने के लिए बल प्रयोग किया।
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !