बुरहानपुर में BJP सांसद नंदकुमार सहित 250 भाजपाइयों के खिलाफ मामला दर्ज | BURHANPUR MP NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं बुरहानपुर के सांसद नंदकुमार सिंह चौहान सहित 250 भाजपा नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बुरहानपुर कलेक्टर के आदेश पर पुलिस ने यह मामला दर्ज किया। आरोप है कि जिले में धारा 144 लागू होने के बावजूद बिना अनुमति इन्होंने रैली निकाली। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में रैली का आयोजन किया था।

इन प्रमुख नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया

धारा 144 लागू होने के बाद भी बिना अनुमति सीएए के समर्थन में रैली निकालने पर पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व सांसद नंदकुमार सिंह चौहान, महापौर अनिल भोंसले, पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस, पूर्व विधायक मंजू दादू सहित रैली में शामिल भाजपा जिला अध्यक्ष विजय गुप्ता, दिलीप श्रॉफ, जगदीश वाढ़े, जगदीश कपूर, पार्षद चिंतामन महाजन, 

राजेश चौहान, राजू शिवहरे, ज्ञानेश्वर पाटिल, मुकेश शाह, राजू जोशी, बलराज नवानी, राहुल मराठा, निगम अध्यक्ष मनोज तारवाला, पूर्व महापौर अतुल पटेल, भूषण पाठक, व अन्य कार्यकर्ताओं (कुल 250) के खिलाफ धारा 144 के तहत जारी निषेधाज्ञा का उल्लंघन कर धारा 188 का अपराध कारित करने क्या रूप में थाना कोतवाली में मामला दर्ज किया गया। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!