छिन्दवाड़ा कॉर्न फेस्टिवल: अरमान मलिक का लाइव कंसर्ट, पेंटिंग प्रतियोगिता | Chhindwara Corn Festival

Updesh Awasthee
भोपाल। छिन्दवाड़ा में 15-16 दिसम्बर को राज्य-स्तरीय कॉर्न फेस्टिवल आयोजित किया जाएगा। फेस्टिवल के माध्यम से किसानों को मक्का उत्पादन के लिये प्रेरित किया जाएगा। फेस्टिवल में देशभर से मक्का उत्पादन एवं उपयोग के क्षेत्र में काम करने वाले वैज्ञानिक मक्का आधारित उत्पादों के विकास पर अपने अनुभव साझा करेंगे।

फेस्टिवल में पहले दिन प्लेबैक सिंगर एवं म्यूजिक डायरेक्टर श्री अरमान मलिक का लाइव कंसर्ट होगा। फेस्टिवल में शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों में बड़े पैमाने पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में चयनित बच्चों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

प्रमुख सचिव, सहकारिता श्री अजीत केसरी ने गुरुवार को छिन्दवाड़ा में फेस्टिवल की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिये कि कॉर्न फेस्टिवल में अधिकाधिक संख्या में किसानों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!