पुणे हनी ट्रैप: मराठी अभिनेत्री सारा श्रवण गिरफ्तार, एक्टर को जाल में फसाया था | BOLLYWOOD NEWS

नई दिल्ली। महाराष्ट्र राज्य की पुणे पुलिस ने मराठी एक्ट्रेस सारा श्रवण जिसे सारा सोनवणे के नाम से भी जाना जाता है, को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि अभिनेत्री सारा श्रवण ने अपने साथी कलाकार सुभाष यादव को जाल में फसाया और 15 लाख रुपए की मांग की। पुलिस ने अब तक इस मामले में कुल 4 गिरफ्तारियां की है।

फिल्म रिलीज होते ही छेड़छाड़ की FIR करा दी 

पुणे पुलिस ने बताया कि सारा सोनवणे के नाम से भी जानी जाने वाली अभिनेत्री सारा श्रवण ने सुभाष यादव नामक एक नवोदित अभिनेता के साथ काम किया था और उनकी फिल्म रिलीज होने के बाद उसने अभिनेता सुभाष यादव के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज करा दिया। बाद में एक आरोपित राम जगदाले ने मामले को रफा-दफा करने के लिए मध्यस्थता करने की कोशिश की। इस दौरान आरोपी राम जगदाले एक्टर सुभाष यादव  का अपने कृत्य के लिए माफी मांगते हुए एक वीडियो बना लिया गया। 

राजीनामे के लिए बात करने भेजा और वीडियो बनवा लिया

आरोपी राम जगदाले ने वीडियो को सार्वजनिक नहीं करने के एवज में 15 लाख रुपए की मांग की। इस बीच, एक अन्य अभिनेत्री ने उस वीडियो को लीक कर दिया, जिसके बाद यादव ने पुलिस में फिरौती मांगने का केस दर्ज कराया। पुलिस के मुताबिक, पुणे की अदालत द्वारा सारा श्रवण उर्फ सारा सोनवणे की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज किए जाने के बाद उसे शनिवार को मुंबई के लोअर परेल से गिरफ्तार कर लिया गया।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !