मध्यप्रदेश के कई जिलों में धारा 144 लागू | MP NEWS

NEWS ROOM
भोपाल। नागरिकता संसोधन कानून को लेकर देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं। मध्यप्रदेश में इस विरोध के चलते  कई जिलों में धारा 144 लागू कर दी गई है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष ठाकुर ने आरोप लगाया है कि 19 जिलों के युवा मोर्चा के अध्यक्ष को कलेक्टर ने बुलाकर दबाव बनाया है और आंदोलन कैंसल करने को कहा है।

मध्यप्रदेश के कई जिलों में नागरिकता कानून का विरोध किया जा रहा है। छात्रों द्वारा भी इस कानून का विरोध किया जा रहा है। बता दें कि छिंदवाड़ा, विदिशा, रायसेन, राजगढ़ और रतलाम समेत कई जिलों में धारा 144 लागू कर दी गई है। वहीं, मंडला में धारा 144 लागू कर दिया गया है। कांग्रेस कानून का कर रही है विरोध कांग्रेस नागरिकता कानून का विरोध कर रही है। मध्यप्रदेश के कई जिलों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा कानून के विरोध में प्रदर्शन किया गया है। बुधवार को राजधानी भोपाल में नागरिकता संशोधन को लेकर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। 

इस दौरान मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने केन्द्र की मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा- भारत के संविधान को मानने वाले सभी लोग इस काले अधिनियम को कभी लागू नहीं होने देंगे।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!