मां-बेटे की बेरहमी से हत्या, पति पर हत्या करने का शक | MP NEWS

उज्जैन। यहां चिमनगंज थाना क्षेत्र के संजय नगर में शुक्रवार सुबह डबल मर्डर की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। यहां एक घर में मां और बेटे की खून से सनी लाश मिली। पुलिस को फरार पति पर हत्या करने का शक है। संभवत: पत्नी से विवाद के बाद उसने वारदात को अंजाम दिया है। चिमनगंज पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजकर पति की तलाश शुरू कर दी है। 

चिमनगंज पुलिस के अनुसार संजय नगर स्थित गली नंबर -2 निवासी सरिता पति अनिल यादव और उसके 17 वर्षीय बेटे अभय के खून से सने शव मिले हैं। उसका पति अनिल यादव फरार है। पति के फरार होने से पुलिस को शक है कि पति ने ही धारदार हथियार से दोनों की हत्या की है। पड़ोसियों के अनुसार अनिल निजी बस में ड्राइवर है। दोनों पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होते रहते थे। सरिता, अनिल की दूसरी पत्नी थी। गुरुवार रात भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। 

संभवत: दोनों के बीच रात में विवाद ज्यादा बढ़ गया होगा, जिसके बाद बीचबचाव करने बेटा आया होगा। इसी में अनिल ने दोनों की हत्या कर दी होगी।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!