स्कॉर्पियो सवार बेटी बचाओ चौराहे पर बेहोश महिला को फेंक गए, दुष्कर्म की आशंका | GWALIOR NEWS

ग्वालियर। महिलाओं की सुरक्षा का दंभ भरने वाली पुलिस कितनी सतर्क है इसका नजारा देखने को मिला कंपू थाना क्षेत्र के बेटी बचाओ चौराहे पर जहां पर स्कॉर्पियो सवार बदमाश महिला को सडक़ पर फेंक गए। महिला सडक़ पर दो घंटे बेहोश पड़ी रही और लोग वीडियो बनाते रहे, करीब दो घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को उपचार के लिए भर्ती कराया। महिला के बेहोश होने के कारण पुलिस को पता नहीं चल सका है कि उसके साथ क्या घटना घटी है। जिस हालत में महिला मिली है, उससे उसके साथ दुष्कर्म की घटना से भी इनकार नहीं किया जा सकता है।

सफेद स्कॉर्पियो से आए बदमाश एक महिला को बेटी बचाओ तिराहे पर गाड़ी से पटककर भाग गए। महिला की उम्र करीब तीस साल के लगभग थी और वह बेहोश थी। महिला को बेहोशी की हालत में पड़े देखकर वहां से निकल रहे लोगों की भीड़ जुट गई और भीड़ में शामिल युवक महिला का वीडियो बनाते रहे। काफी देर बाद पुलिस को लोगों ने सूचना दी, जिसके बाद कंपू पुलिस के साथ ही थाना प्रभारी व आईपीएस रजत सकलेचा मौके पर पहुंचे और महिला को डायल 100 से उपचार के लिए जेएएच पहुंचाया। जहां पर महिला की हालत गंभीर देखकर आईसीयू में भर्ती कराया।

डॉक्टरों ने पुलिस को बताया कि महिला को नशे का हाई डोज दिया गया है, जिसके कारण वह बहोश है और आठ से दस घंटे बाद ही होश में आ सकती है। अब पुलिस महिला के होश में आने का इंतजार कर रही है, जिससे पता चल सके कि उसके साथ क्या घटना घटी है। पुलिस उसके साथ गलत होने की आंशका से भी इनकार नहीं कर रही है।

विनय शर्मा, टीआई कंपू का कहना है कि एक महिला बेहोश हालत में मिली थी। महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी महिला बेहोशी की हालत में है, इससे पता नहीं चल सका है कि उसके साथ क्या घटना घटी है। महिला के होश मेें आने के बाद ही जानकारी मिलेगी उसने नशा किया है या फिर उसे जबरन नशा कराया है।
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !