MP BJP के संगठन मंत्रियों के प्रभार में फेरबदल

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने मध्यप्रदेश में अपने संभागीय संगठन मंत्रियों के प्रभार में फेरबदल किया है। वीडियो वायरल होने के बाद उज्जैन से हटाए गए पूर्व संगठन मंत्री प्रदीप जोशी की जगह जितेंद्र लिटोरिया को भेजा गया है। कहा जा रहा है कि यह बदलाव नए संगठन के चुनाव और संगठन में कसावत के लिए किया गया है। मध्य प्रदेश में भाजपा इन दिनों गुटबाजी की बीमारी से ग्रस्त है।

मध्यप्रदेश बीजेपी ने संभागीय संगठन मंत्रियों के नए कार्य क्षेत्रों का निर्धारण किया है। जिसमें शैलेंद्र बरूआ को जबलपुर और होशंगाबाद की जिम्मेदारी दी है। आशुतोष तिवारी को भोपाल और ग्वालियर, जितेंद्र लिटोरिया को उज्जैन, श्याम महाजन को रीवा और शहडोल, जयपाल चावड़ा को इंदौर और केशव भदौरिया को सागर और चंबल की जिम्मेदारी दी गई है। इससे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा को भी अवगत करा दिया गया है। 

दरअसल, वीडियो वायरल होने के बाद उज्जैन के पूर्व संगठन मंत्री प्रदीप जोशी को हटा दिया गया था। उसके बाद से ही उज्जैन संभाग की जिम्मेदारी किसी के पास नहीं थी। अब उज्जैन के संगठन मंत्री जितेंद्र लिटोरिया को बनाया गया है। पहले ये रीवा और शहडोल का काम देख रहे थे। इस बदलाव के पीछे की वजह संगठन को मजबूत बनाए जाने की कवायद से जोड़कर देखा जा रहा है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !