JABALPUR की नंदिनी ने जीता मिसेस भारत आइकॉन 2019

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर की बहू नंदिनी गुप्ता ने मुंबई में आयोजित भारत आईकॉन 2019 का टाइटल अवार्ड जीत लिया है। उनके साथ सोनाली गुप्ता भी थी। किसी आयोजन में अक्षय सिंह ठाकुर ने मिस्टर भारत आईकॉन का टाइटल जीता।

शहर की बहू नंदिनी गुप्ता ने मुंबई में आयोजित मिसेस भारत आइकॉन 2019 में सर्वोत्तम प्लेटिनम का खिताब जीता है। प्रतियोगिता के आयोजन अखिल बंसल व ज्यूरी की भूमिका में अर्चना कोचर, लकी मेरानी, शगुन गुप्ता व लकी आदि थे। नंदिनी गुप्ता की इस सफलता से उनके परिवार में हर्ष का माहौल है। 

नंदिनी ने पिछले दिनों ही अल्युर मिस एंड मिसेस इंडिया कांटेस्ट में भी मिसेस इंडिया, मुंबई यूनी मॉम्स से मिसेस मुंबई व मिसेस रंगोली का टाइटल जीता था। नंदिनी देश-विदेश में मशहूर इकतारा फाउंडेशन की ब्रांड एंबेसेडर हैं, जो एक नए शो बेटी मां की परछाई होती है, आयोजित कर रहा है। नंदिनी विनोद गुप्ता की बहू व विवेक गुप्ता की पत्नी हैं।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!