आईएएस अफसरों के नये पद-स्थापना आदेश जारी | IAS officers' new post-establishment order

Updesh Awasthee
भोपाल। मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग ने आज भारतीय प्रशासनिक सेवा के 3 अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी कर दिए। इनमें नीतीश कुमार व्यास का विभाग बदल दिया गया है जबकि राजीव चंद्र दुबे और छवि भारद्वाज को अतिरिक्त प्रभार दिए गए हैं। 

राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 3 अधिकारियों के नये पद-स्थापना आदेश जारी किये हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेशानुसार श्री नीतेश कुमार व्यास आयुक्त स्वास्थ्य सेवाएँ तथा सचिव ऊर्जा एवं प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश पावर मैनेजमेंट कम्पनी लिमिटेड जबलपुर तथा आयुक्त खाद्य सुरक्षा (अतिरिक्त प्रभार) को सचिव ऊर्जा एवं प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश पावर मैनेजमेंट कम्पनी लिमिटेड जबलपुर पदस्थ किया गया है। 

श्री राजीव चन्द्र दुबे, सचिव जेल तथा लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण को वर्तमान कर्त्तव्यों के साथ आयुक्त खाद्य सुरक्षा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। श्रीमती छवि भारद्वाज, मिशन संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन को वर्तमान कर्त्तव्यों के साथ आयुक्त स्वास्थ्य सेवाओं का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!