भोपाल पहुंची हिमाचल की बर्फवारी वाली ठंडी हवाएं | BHOPAL WEATHER REPORT

भोपाल। हिमाचल प्रदेश सहित उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी की ठंडी हवाएं मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल तक पहुंच रही है। भोपाल में मानसून की विदाई से पहले हवाओं में ठंडक महसूस की गई। शनिवार को जहां न्यूनतम तापामन में 1.7 की गिरावट दर्ज की गई थी। रविवार को न्यूनतम तापमान में 2.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। तापमान में आ रहे इस बदलाव से अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार दीपावली का मौसम कुछ सुहावना रहेगा। 

मानसून की विदाई के पहले दिन मौसम में तेवर बदलेगी

हालांकि ऐसा पहली बार हो रहा है जब मानसून की विदाई के पहले दिन से मौसम के तेवर बदल गए हैं। मौसम केंद्र ने शुक्रवार को ही मानसून के विदा होने की घोषणा की है और शुक्रवार रात ही सीजन में सबसे ज्यादा ठंडक रही। शुक्रवार शाम शहर में बारिश होने से भी ठंडक बढ़ी थी। मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि हवा का रुख उत्तर पूर्वी रहा। हिमाचल प्रदेश समेत उत्तर भारत में कुछ जगह बर्फबारी की वजह से भी यहां ठंडी हवा आ रही है।

सामान्य से 1.5 डिग्री कम रहा तापमान

शुक्रवार की रात इस सीजन में पहली बार पारा 20 डिग्री से नीचे पहुंचा। इसमें 1.7 डिग्री की गिरावट हुई। पारे में गिरावट शनिवार को दर्ज की गई। इस दौरान पारा 17.6 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.3 डिग्री कम था। इसी तरह अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 1,5 डिग्री कम रहा।
If you have any question, do a Google search
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!