HARYANA: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को हटाया, कुमारी शैलजा नई अध्यक्ष

नई दिल्ली। हरियाणा कांग्रेस में गुटबाजी खत्म करने के लिए पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राज्य के मौजूदा अध्यक्ष अशोक तंवर को हटा दिया है। सोनिया ने कुमारी शैलजा को नया चीफ नियुक्त किया है। साथ ही पार्टी के बागी नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा को कांग्रेस विधायक दल का नेता और राज्य चुनाव कमिटी का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। 

अशोक तंवर को राहुल गांधी ने प्रदेश अध्यक्ष बनाया था

बता दें कि राज्य के पूर्व सीएम भूपेंदर सिंह हुड्डा, अशोक तंवर के खिलाफ मोर्चा खोले हुए थे और अप्रत्यक्ष रूप से पार्टी छोड़ने तक की बात भी कह चुके थे। दो दिन पहले हुड्डा ने सोनिया से मिलकर अपना पक्ष रखा था। बता दें कि हरियाणा में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। हुड्डा के बागी रुख को देखते हुए ऐसी खबरें आ रही थीं कि कांग्रेस हाईकमान विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी में किसी किस्म के बिखराव से बचने के लिए हरियाणा पीसीसी अध्यक्ष अशोक तंवर को हटाकर सामूहिक नेतृत्व की व्यवस्था बना सकता है। बागी नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को हटाने की मांग कर रहे हैं, जिन्हें राहुल गांधी ने करीब 5 साल पहले हरियाणा की कमान सौंपी थी। 

हुड्डा ने दिया सोनिया गांधी को धन्यवाद 

प्रदेश कांग्रेस कमिटी का अध्यक्ष बनाए जाने पर कुमारी शैलजा ने कहा, 'मेरे कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी डाली गई है, हम सभी साथ मिलकर काम करेंगे।' हम पार्टी की विचारधारा के प्रति प्रतिबद्ध हैं। वहीं कांग्रेस विधायक दल के नेता और प्रदेश चुनाव कमिटी के अध्यक्ष बनाए जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कहा, 'पार्टी ने यह फैसला लिया है, मैं इसका सम्मान करता हूं। मुझे यह जिम्मेदारी देने के लिए मैं सोनियाजी का धन्यवाद देता हूं।' 

शैलजा का दावा था सबसे मजबूत 

शैलजा का पार्टी नेतृत्व की अगुवाई करने का दावा सबसे मजबूत था। दलित नेता होने के साथ-साथ उनकी राज्य में स्वीकार्यता भी थी। वह इस मुश्किल समय में गुटबाजी से जूझ रही कांग्रेस को एकता के धागे में पिरो सकती हैं। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !