मूर्ति की ऊँचाई को लेकर प्रदेश में कोई प्रतिबंध नहीं है: कमलनाथ ने सफाई दी | BHOPAL NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। कलेक्टर तरुण पिथोड़े (आइएएस) की एक मनमानी ने हालात यह बना दिया कि सीएम कमलनाथ को स्पष्टीकरण देना पड़ा। कलेक्टर ने ना केवल दुर्गा पंडालों में मूर्ति की ऊँचाई पर प्रतिबंध लगा दिया था बल्कि कई तरह की दहशत पैदा करने वाली शर्तें भी रख दीं थीं। इसके कारण कई छोटे स्तर की दुर्गा उत्सव समितियों ने अपने आयोजन ही रद्द कर दिए। जब बवाल होने लगा तो अंतत: सीएम कमलनाथ को सामने आकर कलेक्टर के आदेश को रद्द करना पड़ा। 

विसर्जन को लेकर कोई प्रतिबंध नहीं है: कमलनाथ

बता दें कि मंगलवार को हुई जिला योजना समिति की बैठक का बीजेपी सांसद और विधायकों (MLA) ने बहिष्कार कर दिया था। इसके बाद स्थिति कलेक्टर के हाथ से निकल गई। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मंगलवार रात बयान जारी किया। 'नवरात्रि का पावन पर्व आ रहा है। प्रदेश में यह पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। मूर्ति की ऊँचाई को लेकर प्रदेश में कोई प्रतिबंध नहीं है। ध्वनि यंत्र को लेकर जो नियम पूरे देश में लागू हैं, वही हमारे प्रदेश के लिये भी लागू है। विसर्जन को लेकर कोई प्रतिबंध नहीं है।' 

केवल गहरे पानी में सुरक्षा के नियमों का पालन होगा

उन्होंने कहा ' सुरक्षा की दृष्टि से गहरे पानी में नाव से जाने को लेकर प्रशासन ने कुछ नियम बनाये है। पूर्व में ही निर्देश दिये गये है कि सुरक्षा के नियमों का पालन हो लेकिन कही भी धार्मिक भावनाएँ आहत ना हो। शक्ति की आराधना के इस पर्व को लेकर हम सभी उत्साहित है। हम सभी मिलकर इसे धूमधाम से प्रदेश भर में मनायेंगे। भाजपा पता नहीं कहाँ से, इसको लेकर दुष्प्रचार कर रही है।

यदि हमारा साउंड बंद कराया तो फिर कभी किसी का साउंड नहीं बजेगा

भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा ने कलेक्टर की नई गाइलाइन को लेकर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। साध्वी प्रज्ञा की मानें तो प्रशासन का आदेश हिंदू धर्मविरोधी है। साध्वी प्रज्ञा ने प्रतिमाओं की ऊंचाई के साथ ही दुर्गा पंडालों में डीजे साउंड बजाने की समय सीमा तय करने का भी विरोध किया है। साध्वी ने ऐलान किया है कि साउंड तब तक चलना चाहिए जब तक उनका मन होगा। उन्होंने कहा,  'अगर साउंड का प्रतिबंध हम पर लागू हुआ तो फिर कभी किसी का साउंड नहीं बजेगा। जब तक देवी की आराधना चलेगी तब तक साउंड बजेगा।' साध्वी प्रज्ञा ने कोर्ट की गाइडलाइन पर टिप्पणी करते हुए कहा कोई गाइडलाइन किसी की नहीं होती, हिंदू तीज त्योहार पर क्यों सारी गाइडलाइन लाद दी जाती हैं? साध्वी प्रज्ञा ने प्रशासन की नई गाइडलाइन को लेकर कांग्रेस सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा है कि कांग्रेस की आदत है, त्यौहारों के वक्त नियम कानून लाद देना।

कलेक्टर की ओर से यह आयोजक मंडलों को फार्म भेजा गया है

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!