कांग्रेस: नए प्रदेश अध्यक्ष का फैसला 12 सितम्बर को, कमलनाथ को दिल्ली बुलाया

Updesh Awasthee
भोपाल। प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया ने सोनिया गांधी को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। सीएम कमलनाथ को दिल्ली बुलाया गया है और ज्योतिरादित्य सिंधिया विदेश चले गए हैं। 12 सितम्बर को प्रदेश अध्यक्षों की मीटिंग है। संभावना जताई जा रही है कि इसी दिन मध्य प्रदेश के नए अध्यक्ष के नाम का फैसला भी हो जाएगा। 

सीएम कमलनाथ दिल्ली तलब

सोनिया गांधी ने मध्यप्रदेश के ताजा घटनाक्रम (दिग्विजय सिंह विवाद), नए प्रदेश अध्यक्ष पर रायशुमारी और संगठन में बदलाव की जरूरतों पर रिपोर्ट मांगी थी। प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया ने शुक्रवार को नई दिल्ली में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को रिपोर्ट सौंप दी है। सिंघार द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर लगाए गए आरोपों से आलाकमान ने नाराजगी जताई है। रिपोर्ट में नए प्रदेशाध्यक्ष की नियुक्ति और संगठन में बदलाव का भी जिक्र है। सोनिया गांधी ने सीएम कमलनाथ को दिल्ली बुलाया है। 

प्रदेशाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर अटकलें तेज

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया 10 सितंबर तक विदेश में हैं, उनकी वापसी पर नए अध्यक्ष का रास्ता साफ होगा। पार्टी आलाकमान प्रदेश का नया अध्यक्ष कमलनाथ और सिंधिया की सहमति से चुनना चाहती है। इसी के चलते 12 सितंबर को देश भर के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षों की बैठक बुलाई है। माना जा रहा है कि इस दौरान नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर अंतिम निर्णय हो सकता है। दौड़ में फिलहाल बड़े नामों में सिंधिया का नाम सबसे आगे है। इसके अलावा अजय सिंह, बाला बच्चन, उमंग सिंघार, ओमकार सिंह मरकाम, रामनिवास रावत और प्रभुराम चौधरी के नाम भी चर्चा में है। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!