कथित अबला साक्षी के पति अजितेश के हथियारबंद फोटो वायरल | SAKSHI AJITESH KUMAR

नई दिल्ली। अपने विधायक पिता राजेश मिश्रा को टीवी चैनलों पर दुनिया का सबसे क्रूर बाप बताने वाली 19 साल की साक्षी मिश्रा के 38 साला पति अजितेश कुमार जिसे दलित होने के कारण पीड़ित और कमजोर बताया जा रहा था, के कई हथियारबंद फोटो वायरल हुए हैं। सोशल मीडिया पर वो अपने आपको क्षत्रिय बताता था। वो अपना नाम अभि सिंह बताता था। हालात यह बने कि अजितेश कुमार ने अपने रहस्य छुपाए रखने के लिए अपना फेसबुक अकाउंट ही डीलिट कर दिया। 

अजितेश कुमार के फेसबुक अकाउंट से पता चलता है कि अजितेश कुमार हथियारों के शौकिन हैं। साक्षी से शादी करने से पहले अजितेश ने अपने फेसबुक पर हथियारों के साथ कुछ फोटो पोस्ट की थी। मामले का खुलासा होने के बाद अजितेश ने रविवार को अपना फेसबुक अकाउंट डिलीट कर दिया है। हालांकि हथियारों के साथ अजितेश की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

इससे पहले साक्षी मिश्रा के पति अजितेश कुमार की दूसरी लड़की से सगाई की तस्वीर वायरल हो रही थी। अजितेश कुमार की सगाई भोपाल की एक लड़की से पहले ही हो चुकी है। शादी के लिए 9 दिसंबर की तारीख तय थी। शादी की सारी तैयारियां भी हो गई थी। लड़की के पिता का कहना है कि उन्होंने इस सगाई में सात लाख रुपये से ज्यादा रकम खर्च की थी। उन्होंने कहा, 'सगाई में लाखों रुपए खर्च किए गए। समाज में सगाई टूटने से बदनामी भी काफी हुई। उसकी भरपाई कौन करेगा?'

साक्षी ने अपने पिता को विलेन की तरह पेश किया था

कुछ दिन पहले अजितेश कुमार ने अपनी गर्लफ्रेंड साक्षी मिश्रा ने एक वीडियो जारी किया था। इस वीडियो में साक्षी ने अपने पिता, भाई और उनके मित्र से अपनी और पति के जान को खतरा बताया था। शुक्रवार को साक्षी ने तमाम टीवी चैनलों पर अपने पिता एवं माता को गैरजिम्मेदार और अत्याचार करने वाले माता पिता साबित करने की कोशिश की थी। एक टीवी चैनल तो इनका वकील बनकर सामने आ गया था। उसकी महिला एंकर 24 घंटे में मामले का फैसला भी करना चाहती थी। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !